1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 29 मई 2024 का राशिफलः बुधवार के दिन इन राशियों पर बरसेगी कृपा, व्यापार से लेकर नौकरी में मिलेगा फायदा

29 मई 2024 का राशिफलः बुधवार के दिन इन राशियों पर बरसेगी कृपा, व्यापार से लेकर नौकरी में मिलेगा फायदा

आज का राशिफल 29 मई 2024

By शिव मौर्या 
Updated Date

29 मई 2024 का राशिफलः बुधवार का राशिफल आचार्य रत्नाकर तिवारी से जानिए, वृश्चिक राशि के लोगों को नौकरी में कार्यरत लोगों को इंक्रीमेंट मिलने से प्रसन्नता होगी।

पढ़ें :- Shani Jayanti 2026 : शनि की वक्र दृष्टि के उपाय करें जयंती पर , न करें इन बातों की अनदेखी

मेष – आज पुरानी परेशानियों से निजात मिलेगी। व्यवसाय में अच्छा धन कमाने में कामयाब रहेंगे। दान धर्म के कार्यों में रूचि बढ़ेगी।

वृष – आज सफलता आपके कदम चूमेगी। लंबी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। नौकरी के साथ पार्टटाइम कार्य आज पूरी हो सकती है।

मिथुन – आज व्यवसाय में पार्टनरशिप ना करें, नहीं तो आपको धोखा मिलने की संभावना है। आज पेट दर्द की अज्ञात समस्या से जूझ सकते हैं।

कर्क – आज किसी बात को लेकर सता रही चिंता दूर होगी। आज कानूनी मामले में समस्या बनी रहेगी। आज धन लाभ होगा।

पढ़ें :- Tata Altroz ​​CNG Automatic Transmission  :  टाटा अल्ट्रोज सीएनजी ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ लॉन्च ,  जानिए कीमत और इंजन

सिंह – आज किसी यात्रा पर जाते समय वाहन सावधानी से चलाएं। छोटी-छोटी बातों को लेकर स्वभाव चिड़चिड़ा रहेगा।

कन्या – आज किसी छोटी गलती से पर्दा उठ सकता है। कार्यक्षेत्र में किसी काम में जल्दबाजी दिखाने से नुकसान होने की संभावना बन रही है।

तुला – आज ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से लिया उधार धन रिश्तों में दरार पैदा कर सकता है। आज परेशानी में मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा।

वृश्चिक – नौकरी में कार्यरत लोगों को इंक्रीमेंट मिलने से प्रसन्नता होगी। आज संपत्ति संबंधित मामले में वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत का लाभ मिलेगा।

धनु – धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। आज जीवनसाथी को कहीं घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं। आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा।

पढ़ें :- सुप्रीम कोर्ट, बोला- 'हिंदू धर्म जीवन शैली है', किसी व्यक्ति के हिंदू बने रहने के लिए मंदिर जाना या धार्मिक अनुष्ठान करना जरूरी नहीं

मकर – कार्यक्षेत्र में विरोधी हावी होने का प्रयास करेंगे। आज वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है।

कुम्भ – आज का दिन रचनात्मक कार्यों से जुड़कर नाम कमाने के लिए है। आज जीवनसाथी के साथ सुखद पल व्यतीत करेंगे।

मीन – आज का दिन मौज मस्ती भरा रहने वाला है। मित्रों के साथ मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। अच्छा खासा धन व्यय होने की संभावना है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...