1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 31 मई 2024 का राशिफलः इन राशि के लोगों को आज प्रॉपर्टी में निवेश करना होगा लाभदायक

31 मई 2024 का राशिफलः इन राशि के लोगों को आज प्रॉपर्टी में निवेश करना होगा लाभदायक

आज का राशिफल 31 मई 2024

By शिव मौर्या 
Updated Date

31 मई 2024 का राशिफलः शुक्रवार का राशिफल आचार्य रत्नाकर तिवारी से जानिए, वृष राशि के लोगों को कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का सहयोग मिलेगा।

पढ़ें :- Saptashrungi Mata Temple :  शक्तिपीठ सप्तश्रृंगी माता मांगी गई हर इच्छा करती हैं पूरी , वनवास में प्रभु श्रीराम ने की पूजा

मेष – आज आर्थिक दृष्टि से स्थिति मजबूत होगी। आज व्यापार-धंधा अच्छा चलेगा और धनलाभ की स्थिति रहेगी।

वृष – कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का सहयोग मिलेगा। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। पुराने मित्रों से मुकालात हो सकती है, जो लाभदायक रहेगी।

मिथुन – आज पैतृक संपत्ति से लाभ मिल सकता है। कारोबार विस्तार के लिए नये कार्यों की शुरुआत कर सकते हैं,जिसमें सफलता मिलेगी।

कर्क – क्रोध पर नियंत्रण रखें और सेहत का ध्यान रखें। आध्यात्मिक एवं धार्मिक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा और ईश्वर भक्ति से मन को शांति मिलेगी।

पढ़ें :- BadaMangal 2026 : बचपन में जब ऋषियों ने दिया हुनुमान जी को श्राप, जानें- कैसे मिली श्राप से मुक्ति

सिंह – कारोबार और परिवार में सामंजस्य स्थापित होगा। बाहर जाने की योजना टल सकती है।आज मनोरंजन पर जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें।

कन्या – आज खर्च पर नियंत्रण रखें। प्रॉपर्टी और शेयर बाजार में निवेश फायदेमंद हो सकता है। सेहत अच्छी रहेगी। यात्रा को टालें।

तुला – स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा। सेहत भी अच्छी रहेगी।

वृश्चिक – आज नए लोगों से मुलाकात होगी। आज जमीन-जायदाद और कोर्ट-कचहरी के कामों में सावधानी बरतें और लेन-देन से बचें।

धनु – आज विदेश यात्रा के अवसर मिलेंगे। कार्यों में सफलता से धनलाभ की स्थिति रहेगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा।

पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal 05 May: आज समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा, नए संपर्क लाभ देंगे...जानिए कैसा रहेगा आपका दिन?

मकर – आज नये कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी और कार्यों में सफल रहेंगे। धार्मिक और सामाजिक कार्यों के प्रति रुचि बढ़ेगी।

कुम्भ – क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें। आज नये कार्यों की शुरुआत कर सकते हैं। आज स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें।

मीन – आज प्रॉपर्टी में निवेश का विचार करेंगे, जो लाभदायक सिद्ध होगा। परिवार के साथ आनंदपूर्व दिन व्यतीत होगा। समय ठीक हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...