1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 23 जून 2024 का राशिफल : सूर्यदेव की कृपा से इन राशियों चमकेगा भाग्य,धन-संपदा में होगी वृद्धि

23 जून 2024 का राशिफल : सूर्यदेव की कृपा से इन राशियों चमकेगा भाग्य,धन-संपदा में होगी वृद्धि

Horoscope of 23 June 2024: 23 जून 2024 को रविवार है। हिंदू धर्म में रविवार के दिन सूर्यदेव की पूजा-आराधना का विधान है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार,रविवार के दिन सूर्यदेव की पूजा करने से सभी कार्यों में अपार सफलता मिलती है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सूर्यदेव की कृपा से जीवन के हर कार्य में मनचाहे परिणाम मिलते हैं।

By santosh singh 
Updated Date

Horoscope of 23 June 2024: 23 जून 2024 को रविवार है। हिंदू धर्म में रविवार के दिन सूर्यदेव की पूजा-आराधना का विधान है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार,रविवार के दिन सूर्यदेव की पूजा करने से सभी कार्यों में अपार सफलता मिलती है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सूर्यदेव की कृपा से जीवन के हर कार्य में मनचाहे परिणाम मिलते हैं। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार, 23 जून का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ होने वाला है तो कुछ राशि वालों को जीवन में छोटी-मोटी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं आचार्य रत्नाकर तिवारी से 23 जून 2024 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

पढ़ें :- shravani parv 2026 : श्रावणी उपाकर्म 'ज्ञान का पर्व', हर साल श्रावण मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है

मेष – आज प्रॉपर्टी को खरीदने या बेचने का प्लान बना सकते हैं। रिश्तों में नजदीकियां बढ़ेंगी। साथी संग रिश्ता मजबूत होगा।

वृष – शैक्षिक कार्यों में अपार सफलता मिलेगी। ऑफिस में नेटवर्किंग बढ़ेगी। करियर की बाधाएं दूर होंगे। फैमिली का सपोर्ट मिलेगा।

मिथुन – आज का दिन शुभ साबित होगा। पारिवारिक जीवन में खुशियों का माहौल रहेगा। आज परिजनों का सपोर्ट मिलेगा।

कर्क – आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। बड़े अमाउंट में किसी लग्जरी आइटम्स पर धन खर्च करने से बचें।

पढ़ें :- Raksha Bandhan 2026 : ईको-फ्रेंडली राखियों से त्योहार को बनाएं यादगार, बहुत हैं इसके फायदे

सिंह – आज का दिन बेहद शुभ साबित होगा। आज पारिवारिक जीवन की दिक्कतें दूर होंगी। आज स्वास्थ्य में सुधार आएगा।

कन्या – आज का दिन सामान्य रहेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। यात्रा के दौरान ऑनलाइन पेमेंट करते समय थोड़ी सावधानी बरतें।

तुला – यात्रा के योग बनेंगे। करियर से जुड़े शुभ समाचार मिलेंगे। अपने लक्ष्यों को हासिल करने के लिए प्रेरित नजर आएंगे।

वृश्चिक – आज पुराने निवेशों से अच्छा रिटर्न मिलेगा। आज इंकम के नए सोर्स पर नजर रखें। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे।

धनु – आज का दिन नए घर में गृह-प्रवेश के लिए भी बेहद शुभ रहने वाला है। आज रोमांटिक लाइफ अच्छी रहेगी।

पढ़ें :- Rakhi to God first : रक्षाबंधन में पहले भगवान को ही बाधें राखी, अनुष्ठान संपन्न होता है निर्विघ्न

मकर – सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आज पारिवारिक जिम्मेदारियां भी बढ़ेंगी। काम के सिलसिले में यात्रा के योग बनेंगे।

कुम्भ – आज का दिन बेहद लाभकारी साबित होगा। आपके सभी सपने साकार होंगे। शैक्षिक कार्यों में कड़ी मेहनत का फल मिलेगा।

मीन – आज का दिन नई प्रॉपर्टी की खरीदारी के लिए बेहद शुभ रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। शैक्षिक कार्यों में पॉजिटिव रिजल्ट मिलेंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...