1. हिन्दी समाचार
  2. फूड
  3. Potato 65 Recipe: कैसे पड़ा पोटैटो 65 नाम, पढ़ें इसका इतिहास और बनाने का तरीका

Potato 65 Recipe: कैसे पड़ा पोटैटो 65 नाम, पढ़ें इसका इतिहास और बनाने का तरीका

आलू के शौकीनों की कमी नहीं है। सब्जी से लेकर नाश्ते तक में आलू का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन आज हम आपको जो रेसिपी बताने जा रहे है वो एकदम अलग और टेस्टी है। रेसिपी का नाम है पोटैटो 65। अब आप सोच रहे होंगे इसका ये नाम कैसे पड़ा तो पोटैटो 65 नाम, डिश के नंबर की वजह से पड़ा है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

आलू के शौकीनों की कमी नहीं है। सब्जी से लेकर नाश्ते तक में आलू का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन आज हम आपको जो रेसिपी बताने जा रहे है वो एकदम अलग और टेस्टी है। रेसिपी का नाम है पोटैटो 65। अब आप सोच रहे होंगे इसका ये नाम कैसे पड़ा तो पोटैटो 65 नाम, डिश के नंबर की वजह से पड़ा है। दरअसल यह एक रेस्टोरेंट के मेन्यू में आइटम नंबर 65 पर था। और, यह कहानी चेन्नई के एक रेस्टोरेंट से जुड़ी है। हालांकि वहां यह चिकन से बनाई जाती थी, तो चिकन 65 की तर्ज पर पोटैटो 65 का नाम रखा गया है। यह चिकन 65 का शाकाहारी वर्जन है।

पढ़ें :- दिवाली से पहले अमूल ने आम जनता को दिया महंगाई का बड़ा झटका, इन उत्पाद के बढ़ाए दाम

पोटेटो 65 बनाने के लिए सामग्री:
– आलू (उबले हुए) – 4-5 मध्यम आकार के
– तेल – तलने के लिए
– बेसन – 2 बड़े चम्मच
– कॉर्नफ्लोर – 1 बड़ा चम्मच
– चावल का आटा – 1 बड़ा चम्मच (वैकल्पिक, क्रिस्पी बनाने के लिए)
– लाल मिर्च पाउडर – 1 चम्मच
– हल्दी पाउडर – 1/2 चम्मच
– चाट मसाला – 1/2 चम्मच
– अजवाइन – 1/2 चम्मच
– नमक – स्वाद अनुसार
– हरी मिर्च (कटी हुई) – 1-2
– अदरक (कद्दूकस किया हुआ) – 1 चम्मच
– हरा धनिया (कटा हुआ) – सजाने के लिए
– नींबू का रस – 1 चम्मच

पोटेटो 65 बनाने का तरीका

1.आलू की तैयारी: आलू को उबालकर छील लें और छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।

2. बैटर तैयार करें: एक बाउल में बेसन, कॉर्नफ्लोर, चावल का आटा, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, चाट मसाला, अजवाइन और नमक डालें। इसमें थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा बैटर बना लें (नोट: बैटर ज्यादा पतला नहीं होना चाहिए)।

पढ़ें :- Sooran Health Benefits :  इस सीजन में सूरन खाना बहुत फायदेमंद , दीपावली के मौके पर इसकी सब्जी खाने का विशेष महत्व

3. आलू डालें: अब उबले हुए आलू के टुकड़े इस बैटर में डालें और अच्छे से मिला लें ताकि आलू के टुकड़े बैटर में कोट हो जाएं।

4. तलना: एक कढ़ाई में तेल गरम करें। जब तेल गरम हो जाए, तब उसमें आलू के टुकड़े डालकर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें। ध्यान रखें कि तेल ज्यादा गरम न हो, वरना आलू जल सकते हैं।

5. सजावट: आलू तले जाने के बाद, उन्हें किचन टॉवल पर निकालकर अतिरिक्त तेल सोखने दें। फिर ऊपर से कटी हुई हरी मिर्च, अदरक, नींबू का रस और हरा धनिया डालकर सजाएं।

6. परोसें: पोटेटो 65 तैयार है! इसे हरी चटनी या टोमैटो सॉस के साथ गरमागरम सर्व करें।

पढ़ें :- 48 साल से पानी नहीं पिया, दुनिया के सबसे सफल निवेशक वॉरेन बफेट प्यास लगने पर पीते हैं- Coca-Cola
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...