1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Recipes: घर में ऐसे बनाएं मुरमुरे का हेल्दी और टेस्टी नमकीन, ये है इसे बनाने का तरीका

Recipes: घर में ऐसे बनाएं मुरमुरे का हेल्दी और टेस्टी नमकीन, ये है इसे बनाने का तरीका

मुरमुरे पुराने समय से एक हेल्दी स्नैक्स की तरह इस्तेमाल किया जाता रहा है। दादी नानी मुरमुरे में मूंगफली आदि चीजों को मिलाकर चाय के साथ या शाम को स्नैक्स के तौर पर सर्व किया करती थी। जिसका नतीजा आज भी अधिकतर परिवारों में मुरमुरे का नमकीन बनाकर स्टोर किया जाता है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

मुरमुरे पुराने समय से एक हेल्दी स्नैक्स की तरह इस्तेमाल किया जाता रहा है। दादी नानी मुरमुरे में मूंगफली आदि चीजों को मिलाकर चाय के साथ या शाम को स्नैक्स के तौर पर सर्व किया करती थी। जिसका नतीजा आज भी अधिकतर परिवारों में मुरमुरे का नमकीन बनाकर स्टोर किया जाता है। हल्की फुल्की भूख और क्रेविंग में इसका इस्तेमाल किया जा आ रहा है। यह टेस्टी होने के साथ साथ हेल्दी भी होती है। क्योंकि इसमें न के बराबर तेल इस्तेमाल किया जाता है।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

ये है मुरमुरे बनाने का आसान तरीका

मुरमुरे की नमकीन बनाना आसान है और सबसे खास है कि इसमें बिल्कुल तेल घी या मसाला नहीं पड़ता है। इस नमकीन में डालने के लिए मूंगफली, थोड़े बादाम, काजू और पिस्ता को सूखा ही रोस्ट कर लें।आप चाहें तो 1-2 चम्मच घी में भी इन्हें रोस्ट करके निकाल सकते हैं।अब एक कड़ाही में थोड़े मखाने भी ड्राई रोस्ट कर लें या 1-2 चम्मच घी डाल सकते हैं।अब इसी कड़ाही में मुरमुरे को बहुत धीमी आंच पर क्रिस्पी होने तक के लिए रोस्ट कर लें।

अगर आप इसमें चने डालना चाहें तो थोड़े बिना छिलके वाले चने भी डाल सकते हैं।सारी चीजों को एक जगह मिक्स कर लें। अब इस नमकीन में डालने के लिए तड़का बना लें।कड़ाही में 2 चम्मच घी डालें और उसमें 4-5 बारीक कटी हरी मिर्च, 10-15 करी पत्ता और थोड़ा जीरा डालकर भून लें।

तड़के में नमक और हल्दी डालें और फिर सारी चीजों को इस तड़के में अच्छी तरह से मिला दें।तुरंत ही स्वादानुसार और नमक, चाट मसाला डाल दें। तैयार है एकदम स्वादिष्ट घर पर बनी मुरमुरे की नमकीन।आप इसे शाम को चाय के साथ स्नैक्स के रूप में खा सकते हैं या जब भी भूख लगे तब खा सकते हैं।

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

किसी एयरटाइट डब्बे में रखने पर आप मुरमुरे की नमकीन को 10-15 दिनों तक आसानी से खा सकते हैंखास बात ये है कि डाइटिंग करने वाले लोगों के लिए मंचिंग का ये बेस्ट ऑप्शन है जिसे बिना तेल के भी बनाया जा सकता है।डायबिटीज के मरीज भी इस नमकीन को आसानी से खा सकते हैं इसमें जरा भी तेल मसाला नहीं होता है।बच्चों के लिए ये नमकीन बना रहे हैं तो इसमें मिर्च की मात्रा बिल्कुल भी न रखें, उन्हें भी ये खूब पसंद आएगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...