1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. how to make Kundru vegetable: दाल चावल और रोटी के साथ करें कुंदरु की सब्जी सर्व, खाने में होती है लाजवाब

how to make Kundru vegetable: दाल चावल और रोटी के साथ करें कुंदरु की सब्जी सर्व, खाने में होती है लाजवाब

कुंदरु के बारे में बहुत कम ही लोग जानते है। क्योंकि इसे कम ही लोग खाना पसंद करते है। जहां कुंदरू को कच्चा और पक्का दोनों तरह से खाया जाता है। पोषक और खनिज तत्वों से भरपूर कुंदरू में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

कुंदरु के बारे में बहुत कम ही लोग जानते है। क्योंकि इसे कम ही लोग खाना पसंद करते है। जहां कुंदरू को कच्चा और पक्का दोनों तरह से खाया जाता है। पोषक और खनिज तत्वों से भरपूर कुंदरू में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है। विटामिन, मिनरल, पोटेशियम, कैल्शियम, आयरन, और एंटी- ऑक्सीडेंट से भरपूर कुंदरू में शरीर को कई समस्याओं से दूर रखने के गुण होते हैं। आज हम आपको कुंदरु की सब्जी बनाने का तरीका बताने जा रहे है जिसे आप दाल चावल और रोटी के साथ सर्व कर सकते है। तो चलिए जानते है इसकी रेसिपी।

पढ़ें :- रणबीर कपूर की फिल्म रामायण का दुनियाभर में बजा डंका, एडवांस बुकिंग 150 करोड़ पार, ओपनिंग पर टिकी निगाहें

कुंदरु सब्जी बनाने के लिए सामग्री:

– 250 ग्राम कुंदरु, कटा हुआ
– 2 बड़े चम्मच घी
– 1 छोटी चम्मच जीरा
– 1 छोटी चम्मच हल्दी पाउडर
– 1 छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर
– 1 छोटी चम्मच गरम मसाला पाउडर
– नमक स्वादानुसार
– 2 बड़े चम्मच धनिया पत्ती, कटी हुई

कुंदरु सब्जी बनाने का तरीका

1. एक पैन में घी गरम करें और जीरा डालें।
2. कुंदरु डालें और अच्छी तरह मिलाएँ।
3. हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला पाउडर, और नमक डालें और अच्छी तरह मिलाएँ।
4. मध्यम आंच पर 10-15 मिनट तक पकाएँ या जब तक कुंदरु नरम न हो।
5. धनिया पत्ती से सजाएँ और गरमा गरम परोसें।

पढ़ें :- Delhi Building Collapses : दिल्ली के चावड़ी बाजार में ढही तीन मंजिला इमारत, दो की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...