1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. HP Political Crisis : सुक्खू कैबिनेट की बैठक, विधायक नंद लाल और मोहन लाल ब्राक्टा की बढ़ी सुरक्षा

HP Political Crisis : सुक्खू कैबिनेट की बैठक, विधायक नंद लाल और मोहन लाल ब्राक्टा की बढ़ी सुरक्षा

HP Political Crisis : हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh)  के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (Chief Minister Sukhwinder Singh Sukhu)  ने शनिवार को कैबिनेट बैठक बुलाई है। हिमाचल प्रदेश Himachal Pradesh) में ताजा घटनाक्रम को देखते हुए सुक्खू सरकार (Sukhu Government) ने विधायक नंद लाल (MLA Nand Lal) और मोहन लाल ब्राक्टा (Mohan Lal Bracta) को कड़ी सुरक्षा में रखा है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

 

पढ़ें :- RSS-BJP देश को बर्बाद करना चाहते हैं, जनता देश में फैले अन्याय और तानाशाही से अब तंग आ चुकी है : मल्लिकार्जुन खड़गे

HP Political Crisis : हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh)  के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (Chief Minister Sukhwinder Singh Sukhu)  ने शनिवार को कैबिनेट बैठक बुलाई है। हिमाचल प्रदेश Himachal Pradesh) में ताजा घटनाक्रम को देखते हुए सुक्खू सरकार (Sukhu Government) ने विधायक नंद लाल (MLA Nand Lal) और मोहन लाल ब्राक्टा (Mohan Lal Bracta) को कड़ी सुरक्षा में रखा है। हॉलीलॉज के दोनों करीबी नेताओं पर भी भाजपा की नजर है। सरकार नंदलाल को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दे चुकी है। वहीं सातवें वित्तायोग के अध्यक्ष बनाए गए हैं।

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh)  के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू (Chief Minister Sukhwinder Singh Sukhu) ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के दौरान विधायकों की खरीद-फरोख्त की और क्रॉस वोटिंग कराई। यह विपक्ष का काम है। आरोप और यही वे करेंगे। भाजपा के इस आरोप पर कि सीएम प्रोटोकॉल के बाहर कुछ कांग्रेस विधायकों को सुरक्षा दे रहे हैं।

हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष बोलीं- कल क्या होगा, नहीं कह सकती

प्रतिभा सिंह (Pratibha Singh) ने कहा कि राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले छह बागी विधायकों का नाराज होना स्वाभाविक है। उन्होंने कहा कि एक वर्ष से अधिक समय बीतने के बाद भी विधायकों की मांगों पर कोई संज्ञान नहीं लिया गया, उनकी बात तक नहीं सुनी गई।

पढ़ें :- Lok Sabha Elections 2024 : हिमाचल प्रदेश की चार लोकसभा सीटों पर बसपा ने उतारे उम्मीदवार,देखें सूची

बागी विधायकों से मिलकर दिल्ली पहुंचे मंत्री विक्रमादित्य

चंडीगढ़ में बागियों के साथ रहे और फिर दिल्ली रवाना हुए। हालांकि, शाम को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू (Chief Minister Sukhwinder Singh Sukhu) ने चर्चाओं पर विराम लगाते हुए कहा कि विक्रमादित्य उनसे बात करने के बाद ही चंडीगढ़ गए। वह नई दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Congress President Mallikarjun Kharge) से भी मिलेंगे। देखते हैं कि अब आगे क्या होता है।

प्रदेश कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता विजय डोगरा क्या बोले

प्रदेश कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता विजय डोगरा (State Congress Party spokesperson Vijay Dogra) ने सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले दिनों जो प्रदेश की राजनीति में उथल-पुथल हुई है। वह निंदनीय है। इससे पूरी दुनिया में हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) का नाम बदनाम हुआ है और शर्मशार हुआ है। इस पूरे कृत्य में भाजपा ने जो खेल खेला है। वह किसी से छुपाए नहीं छिपा है और सुक्खू सरकार का छह विधायकों को बर्खास्त करने का फैसला एक ऐतिहासिक फैसला है।
हिमाचल में स्थिति सामान्य है: भूपेंद्र सिंह हुड्डा 
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा (Former Chief Minister of Haryana Bhupendra Singh Hooda) ने कहा कि अब हिमाचल में राजनीतिक स्थिति सामान्य है और कांग्रेस सरकार (Congress Government) अपना कार्यकाल पूरा करेगी। इसमें किसी को संदेह नहीं होना चाहिए। बतौर पर्यवेक्षक उन्होंने कांग्रेस के सभी पक्षों से बात की है। हुड्डा शुक्रवार को यहां शिमला से लौटने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। वहीं, हिमाचल प्रदेश सरकार (Himachal Pradesh Government) में कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह (Cabinet Minister Vikramaditya Singh) ने चंडीगढ़ पहुंचकर छह बागी विधायकों से मुलाकात की और इसके बाद वे दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...