1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Humanity Shameful : चारबाग रेलवे स्टेशन पर सो रहे गरीब लोगों को उठाने के लिए सफाईकर्मियों ने फेंका पानी, देखें वायरल वीडियो

Humanity Shameful : चारबाग रेलवे स्टेशन पर सो रहे गरीब लोगों को उठाने के लिए सफाईकर्मियों ने फेंका पानी, देखें वायरल वीडियो

यूपी (UP) की राजधानी लखनऊ (Lucknow) के चारबाग रेलवे स्टेशन (Charbagh Railway Station) पर मानवता को शर्मसार करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें स्टेशन पर सो रहे गरीब लोगों को उठाने के लिए उन पर ठंडा पानी फेंका गया। इस दौरान सफाईकर्मियों ने इन्हें उठाने के लिए इन पर पानी फेंक दिया।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ : यूपी (UP) की राजधानी लखनऊ (Lucknow) के चारबाग रेलवे स्टेशन (Charbagh Railway Station) पर मानवता को शर्मसार करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें स्टेशन पर सो रहे गरीब लोगों को उठाने के लिए उन पर ठंडा पानी फेंका गया। इस दौरान सफाईकर्मियों ने इन्हें उठाने के लिए इन पर पानी फेंक दिया। इस दौरान सो रहे छोटे बच्चे, महिलाएं और पुरुष उठ खड़े हुए। छोटे बच्चे रोने लगे।

पढ़ें :- अंधविश्वास की हद! दो माह के मासूम की बलि देने की थी साजिश, दिल्ली से सकुशल बरामद हुआ बच्चा

इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग जमकर रेलवे पर गुस्सा निकाल रहे है और इन सफाईकर्मियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे है। हालांकि इस वीडियो के वायरल होने के बाद अधिकारियों ने मामले को टालने के लिए सफाईकर्मियों को हिदायत दी है की वे दोबारा ऐसा न करें। बताया जा रहा है की ये सभी लोग गरीब लोग है। ये चारबाग रेलवे स्टेशन (Charbagh Railway Station) के प्लेटफ़ॉर्म नंबर 8 और 9 पर ट्रेन के इंतजार में सो रहे थे।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

रेलवे स्टेशन पर सो रहे लोगों पर फेंका पानी 

उत्तर प्रदेश में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है और ऐसे में सफाईकर्मियों (Cleaning Workers)  ने ठंडा पानी इन पर डालकर इन्हें यहां से उठाने का काम किया। अचानक से ठंडा पानी गिरने की वजह से लोग उठ खड़े हुए और छोटे छोटे बच्चे रोने लगे। इस पानी के कारण इनकी रजाई,ब्लैंकेट भी गीली हो गई।

सफाईकर्मियों ने कहा सफाई करने के लिए उठाया

इस पूरे मामले में सफाईकर्मियों (Cleaning Workers) का कहना है की दिन में स्टेशन पर भीड़ होती है, इसलिए रात के समय स्टेशन की सफाई की जाती है। बताया जा रहा है की इस घटना के बाद अधिकारियों ने सफाई कर्मियों को फटकार लगाई है और दोबारा ऐसा न करने के लिए कहा है।

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...