1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. मैंने पहले ही कहा था कि वक्फ बिल सिर्फ मुसलमानों को नहीं बल्कि…राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना

मैंने पहले ही कहा था कि वक्फ बिल सिर्फ मुसलमानों को नहीं बल्कि…राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना

वक्फ (संशोधन) विधेयक को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है। विधेयक को लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों से पास कर दिया गया है। इस बिल को लेकर कांग्रेस और अन्य विपक्षी पार्टियां केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साध रही हैं। अब राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरा है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Waqf Amendment Bill: वक्फ (संशोधन) विधेयक को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है। विधेयक को लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों से पास कर दिया गया है। इस बिल को लेकर कांग्रेस और अन्य विपक्षी पार्टियां केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साध रही हैं। अब राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा, यह कानून अभी तो मुसलमानों को निशाना बना रहा है, लेकिन भविष्य में बाकी समुदायों को भी प्रभावित कर सकता है।

पढ़ें :- AI Impact Summit 2026 :  भारत में 250 अरब डॉलर के निवेश को तैयार हुईं कई दिग्गज कंपनियां , टेक और अर्थव्यवस्था के लिए बड़ा फायदा

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, मैंने पहले ही कहा था कि वक्फ बिल सिर्फ मुसलमानों को नहीं, बल्कि बाकी धर्मों को भी निशाना बनाने का रास्ता बना सकता है। अब आरएसएस ने ईसाई समुदाय पर भी ध्यान देना शुरू कर दिया है। ऐसे समय में हमारा संविधान ही है जो हमें ऐसे हमलों से बचा सकता है, और उसे बचाना हम सबकी जिम्मेदारी है।

बता दें कि, वक्फ संशोधन बिल को लेकरर संसद के दोनों सदनों यानी लोकसभा और राज्यसभा में विपक्षी दलों ने इसको लेकर जमकर विरोध किया। लेकिन ये विधेयक बहुमत के साथ पारित हो गया है। अब यह राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद कानून बन जाएगा। इसे लेकर कांग्रेस समेत कई पार्टियों ने विरोध जताया था, मगर सरकार ने सदनों में चर्चा करने के बाद इस पर वोटिंग करा ली, जिसमें यह कानून पास हो गया।

 

पढ़ें :- 'आरोपियों ने नेपाल में हुए प्रोटेस्ट जैसा ही विरोध प्रदर्शन किया...' दिल्ली पुलिस ने यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं की 5 दिन की कस्टडी मांगी
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...