1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. I.N.D.I.A Rally: भोपाल में होने वाली इंडिया गठबंधन की रैली रद्द, जानिए इसके पीछे की वजह?

I.N.D.I.A Rally: भोपाल में होने वाली इंडिया गठबंधन की रैली रद्द, जानिए इसके पीछे की वजह?

मध्य प्रदेश के भोपाल में होने वाली इंडिया गठबंधन की रैली रद्द हो गयी है। शनिवार को इसकी जानकारी पीसीसी चीफ और पूर्व सीएम कमलनाथ ने दी। दरअसल, उनसे इंडिया गठबंधन की रैली को लेकर सवाल किया गया, जिसके बाद उन्होंने कहा कि रैली नहीं होने वाली है। रैली कैंसिल हो गयी है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

I.N.D.I.A Rally: मध्य प्रदेश के भोपाल में होने वाली इंडिया गठबंधन की रैली रद्द हो गयी है। शनिवार को इसकी जानकारी पीसीसी चीफ और पूर्व सीएम कमलनाथ ने दी। दरअसल, उनसे इंडिया गठबंधन की रैली को लेकर सवाल किया गया, जिसके बाद उन्होंने कहा कि रैली नहीं होने वाली है। रैली कैंसिल हो गयी है। वहीं, इससे पहले मध्य प्रदेश चुनाव प्रभारती रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि, हमारी बात चल रही है। उसके बाद रैली तय होगी। अभी रैली को लेकर कुछ भी फाइनल नहीं है।

पढ़ें :- मध्य प्रदेश में कांग्रेस को बड़ा झटका, अक्षय बम ने वापस लिया नामांकन, कैलाश विजयवर्गीय के साथ कार में आए नजर

बता दें कि 13 सितंबर को विपक्षी गठबंधन इंडिया ने फैसला किया था कि अगले लोकसभा चुनाव के लिए सीटों के तालमेल को जल्द अंतिम रूप दिया जाएगा और अगले महीने से देश के विभिन्न हिस्सों में गठबंधन की जनसभाएं शुरू होंगी। इस दौरान गठबंधन की समन्वय समिति की पहली बैठक में यह निर्णय भी लिया गया कि इंडिया की पहली जनसभा मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में अक्टूबर के पहले सप्ताह में होगी। हालांकि अब इस रैली को रद्द कर दिया गया है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...