1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. पड़ोसियों के लिए खोले दरवाजे तो बिगड़ेगी की देश की कानून व्यवस्था…CAA पर बोले सीएम केजरीवाल

पड़ोसियों के लिए खोले दरवाजे तो बिगड़ेगी की देश की कानून व्यवस्था…CAA पर बोले सीएम केजरीवाल

देश में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) लागू हो गया है। इस कानून के लागू होने के बाद विपक्षी दलों ने विरोध करना शुरू कर दिया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसको लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, इससे कानून व्यवस्था खराब हो जाएगी।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। देश में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) लागू हो गया है। इस कानून के लागू होने के बाद विपक्षी दलों ने विरोध करना शुरू कर दिया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसको लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, इससे कानून व्यवस्था खराब हो जाएगी।

पढ़ें :- पटना में मचा बवाल, आयकर गोलंबर पर रोका गया तेजस्वी यादव का मार्च, पुलिस और आरजेडी कार्यकर्ताओं की झड़प

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, सीएए के कानून में बांग्लादेश, पाकिस्तान और अफगानिस्तान में रहने वाले अल्पसंख्यक को हमारे देश में नागरिकता दी जाएगी। इन तीनों देशों में करीब ढाई से तीन करोड़ अल्पसंख्यक आबादी है। वो बहुत गरीब देश हैं। अगर हम उनके लिए ऐसे दरवाजे खोल दिए और वहां से एक—डेढ़ करोड़ लोग भी यहां आ गए तो उनको कहां बसायेंगे, उनको कहां रहने की जगह देंगे और उनको नौकरी कहां से देंगे? ऐसे में जो रोजगार हमारे बच्चों को मिलने चाहिए रोजगार वो ले जाएंगे।

पढ़ें :- छात्रों के प्रदर्शन रोक वाले आदेश पर ​तमिलनाडु सरकार का यू-टर्न, जानें कॉलेज शिक्षा विभाग ने क्यों बदला फैसला?

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, क्या भारतीय पाकिस्तान से आये लोगों की झुग्गियों अपने घर के बाहर देखना पसंद करेंगे? अगर पाकिस्तान से ग़लत लोग आ गये तो इस देश की क़ानून व्यवस्था चरमरा जाएगी, दंगे-चोरियां होंगी। और ये लोग कौन होंगे? देश की सुरक्षा का क्या होगा? मुख्यमंत्री ने कहा कि, 11 लाख व्यापारी केंद्र सरकार के अत्याचार से परेशान होकर विदेश चले गये। ऐसे में लाना है तो उन्हें लाओ ताकि देश का फ़ायदा हो। उन्होंने कहा, केंद्र सरकार CAA सिर्फ़ BJP का Vote Bank बढ़ाने के लिए लाई है

 

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...