1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Kaju Khoya Paneer Recipe: होली पर घर में आ रहे हैं कुछ स्पेशल मेहमान तो लंच या डिनर में सर्व करें काजू खोया पनीर

Kaju Khoya Paneer Recipe: होली पर घर में आ रहे हैं कुछ स्पेशल मेहमान तो लंच या डिनर में सर्व करें काजू खोया पनीर

होली के मौके पर मेहमानों का आना जाना लगा रहता है। अगर कोई स्पेशल गेस्ट घर आने वाला है और लंच या डिनर की तैयारी करनी है तो आज हम आपको बेहतरीन रेसिपी बताने जा रहे है जिसे आप मेहमानों को सर्व कर सकते है। रेसिपी है काजू खोया पनीर की रेसिपी। तो चलिए जानते है इसे बनाने का तरीका।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Kaju Khoya Paneer Recipe: होली के मौके पर मेहमानों का आना जाना लगा रहता है। अगर कोई स्पेशल गेस्ट घर आने वाला है और लंच या डिनर की तैयारी करनी है तो आज हम आपको बेहतरीन रेसिपी बताने जा रहे है जिसे आप मेहमानों को सर्व कर सकते है। रेसिपी है काजू खोया पनीर की रेसिपी। तो चलिए जानते है इसे बनाने का तरीका।

पढ़ें :- डोनॉल्ड ट्रंप की ईरान को चेतावनी, कहा- अगर होर्मुज में किया जहाज पर हमला, तो उड़ा देंगे पुल या पावर प्लांट

काजू खोया पनीर बनाने के लिए आवश्यक सामग्री:

200 ग्राम पनीर (क्यूब्स में कटा हुआ)
15-20 काजू (पानी में भिगोकर पेस्ट बना लें)
1/2 कप खोया (मैश किया हुआ)
2 प्याज (बारीक कटे)
2 टमाटर (पीसे हुए)
1 छोटा चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट
1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
स्वादानुसार नमक
2 बड़े चम्मच घी/तेल
1/2 कप मलाई
हरा धनिया (सजावट के लिए)

काजू खोया पनीर बनाने का तरीका

पैन में घी गरम करें, उसमें प्याज डालकर सुनहरा भूनें।
अदरक-लहसुन पेस्ट डालें और 1 मिनट भूनें।
टमाटर की प्यूरी डालें और सभी मसाले डालकर अच्छे से पकाएं।
अब काजू पेस्ट डालें और धीमी आंच पर 5 मिनट पकाएं।
इसमें मैश किया हुआ खोया डालें और अच्छे से मिलाएं।
नीर के टुकड़े डालें और हल्का सा मिलाकर धीमी आंच पर 5 मिनट पकाएं।
मलाई डालें और एक उबाल आने तक पकाएं।
ऊपर से हरा धनिया डालकर गैस बंद करें।

पढ़ें :- राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में बड़े फैसले, प्रवक्ता नियुक्त होगा, CEO के चयन पर एक महीने बाद फैसला

परोसने का तरीका:

गरमागरम नान, पराठा या चावल के साथ परोसें और शाही स्वाद का आनंद लें!

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...