1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. अगर आप भी करते हैं कमरे में खुशबू के लिए इन चीजों का इस्तेमाल , तो हो जाएं सावधान

अगर आप भी करते हैं कमरे में खुशबू के लिए इन चीजों का इस्तेमाल , तो हो जाएं सावधान

अधिकतर लोग घर को महकाने के लिए तमाम तरह की खुशबू वाली मोमबत्ती और अगरबत्ती का इस्तेमाल किया है।यह फेफड़ों के लिए नुकसानदायक हो सकती है। अक्सर लोग घर के कमरों में खुशबू के लिए तमाम चीजों का इस्तेमाल करते है जिससे इंडोर पोल्यूषण का कारण बनता है। लंग्स स्पेशलिस्ट ने इससे होने वाले नुकसान के बारे में बताया है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

अधिकतर लोग घर को महकाने के लिए तमाम तरह की खुशबू वाली मोमबत्ती और अगरबत्ती का इस्तेमाल किया है।यह फेफड़ों के लिए नुकसानदायक हो सकती है। अक्सर लोग घर के कमरों में खुशबू के लिए तमाम चीजों का इस्तेमाल करते है जिससे इंडोर पोल्यूषण का कारण बनता है। लंग्स स्पेशलिस्ट ने इससे होने वाले नुकसान के बारे में बताया है।

पढ़ें :- सीएम योगी ने मियांपुर को बनाया रविन्द्र नगर,थारू जनजाति को नई सौगात दी

लंग्स स्पेशलिस्ट के अनुसार शहर में गाड़ियां अधिक हो रही है और केमिकल फैक्ट्री आदि की वजह से बाहरी प्रदूषण है लेकिन घर में इंडोर प्रदूषण के हम खुद जिम्मेदार है। कई लोग घर को महकाने के लिए अगरबत्ती, धूपबत्ती, मॉस्किटो रिपलेंट और खुशबूदार मोमबत्ती का इस्तेमाल करते है।

जिससे हमारे आस पास घर में ही प्रदूषण किएट कर रहे है। इतना ही नहीं अगर आप सिगरेट नहीं पीते है और इन चीजों का इस्तेमाल करते है तो आप सेंटेड स्मोकिंग कर रहे है। कुछ लोगो का मानना है कि मच्छर भगाने के लिए वह लिक्वेड मॉस्किटो रिपलेंट का इस्तेमाल करते हैं।

इसमें धुआं दिखता भी नहीं है। अगर एक्सपर्ट की माने तो यह अधिक खतरनाक होता है। क्योंकि धुआं नजर आने पर कम कम उसे देखकर नाक को कवर कर सकते है या धुएं से बचने की कोशिश कर सकते है। लेकिन अगर धुआं दिखाई ही नहीं देगा तो आपको पता भी नहीं चलेगा कि आप कितना धुआं सांस के द्वारा आप शरीर के अंदर फेफड़े तक पहुंचा रहे हैं।

वहीं कई लोग घर में खुशबू के लिए डिफ्यूजर का इस्तेमाल करते हैं। डॉक्टर्स के अनुसार थोड़ी देर तक के लिए तो यह ठीक है लेकिन 24 घंटे तक ऐसा करना नुकसानदायक हो सकता है। क्योंकि ऐसा करने से कुछ नए सब्सटांस फेफड़ों में जाएंगे। फेफड़ों को नुकसान पहुंचाएंगे। इसलिए घर को खुशबू के लिए आप नेचुरल चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

पढ़ें :- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तेल और गैस सप्लाई को लेकर दिया बड़ा बयान, बोले-'ईंधन भरने अमेरिका आ रहे जहाज'

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...