1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Shinghde ke aate ki pakaudi: महाशिवरात्रि का रखा है व्रत, तो शाम की चाय के साथ कर सकती हैं फलहारी पकोड़े का सेवन

Shinghde ke aate ki pakaudi: महाशिवरात्रि का रखा है व्रत, तो शाम की चाय के साथ कर सकती हैं फलहारी पकोड़े का सेवन

आज हम आपको व्रत में खायी जाने वाली सिंघाड़े के आटे की पकौड़ी बनाने का तरीका बताने जा रहे है जिसे आप चाय से साथ खा सकती है। फलहारी पकोड़े व्रत के दौरान खाने के लिए स्वादिष्ट, कुरकुरे और झटपट बनने वाले स्नैक हैं। इन्हें आप दही की चटनी या मूंगफली की चटनी के साथ खा सकते हैं।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Shinghde ke aate ki pakaudi: आज 26 फरवरी दिन बुधवार को महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। हर साल फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। इस दिन महाशिवरात्रि के जो व्रत करता है उस पर भगवान शिव और पार्वती की विशेष कृपा होती है औऱ सभी मनोकामनाएं पूरी होती है। इस दिन व्रत में कई लोग फलाहार का सेवन करते हैं।

पढ़ें :- पत्नी को कुर्सी से बांधा और फिर पेट्रोल छिड़ककर लगा दी आग, कन्नौज में पति ने अफेयर के शक में की हत्या

आज हम आपको व्रत में खायी जाने वाली सिंघाड़े के आटे की पकौड़ी बनाने का तरीका बताने जा रहे है जिसे आप चाय से साथ खा सकती है। फलहारी पकोड़े व्रत के दौरान खाने के लिए स्वादिष्ट, कुरकुरे और झटपट बनने वाले स्नैक हैं। इन्हें आप दही की चटनी या मूंगफली की चटनी के साथ खा सकते हैं।

फलहारी पकोड़े बनाने के लिए सामग्री:

1 कप सिंघाड़े का आटा (या कुट्टू का आटा)

2 उबले हुए आलू (छोटे टुकड़ों में कटे हुए)

पढ़ें :- धीरेंद्र शास्त्री की भगवान श्रीकृष्ण पर विवादित टिप्पणी का मामला कोर्ट पहुंचा, मानहानि का वाद दायर

1/2 कप मखाने (भूनकर दरदरे कुटे हुए) (वैकल्पिक)

2 टेबलस्पून मूंगफली (भुनी और दरदरी पिसी हुई)

1 टीस्पून हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)

1/2 टीस्पून काली मिर्च पाउडर

1/2 टीस्पून सेंधा नमक

पढ़ें :- राहुल गांधी, बोले- पीएम नरेंद्र मोदी पांच मिनट में साबित कर दूंगा कि वह 'देशद्रोही' हैं, एक साल के अंदर निपट जाएगी सरकार

1 टीस्पून धनिया पत्ती (बारीक कटी हुई)

पानी (जरूरत अनुसार)

तेल/घी (तलने के लिए)

फलहारी पकोड़े बनाने का तरीका

1. एक बड़े बाउल में सिंघाड़े का आटा, कटे हुए उबले आलू, भुने मखाने और मूंगफली डालें।

2. इसमें सेंधा नमक, काली मिर्च पाउडर, हरी मिर्च और धनिया पत्ती मिलाएँ।

पढ़ें :- अखिलेश यादव , बोले- भाजपा जायेगी, काशी मुस्कुराएगी,बाबा विश्वनाथ ने डबल इंजन को डबल ज़ीरो कर दिया

3. थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा घोल तैयार करें (बैटर ज्यादा पतला न हो)।

4. कढ़ाई में तेल या घी गरम करें।

5. जब तेल मध्यम गरम हो जाए, तब छोटे-छोटे पकोड़े बनाकर तेल में डालें।

6. पकोड़ों को गोल्डन ब्राउन और कुरकुरा होने तक तलें।

7. टिशू पेपर पर निकालें और गरम-गरम परोसें।

परोसने के लिए:

दही-पुदीना चटनी या मूंगफली की चटनी के साथ खाएँ।

पढ़ें :- अमेरिकी मध्यावधि चुनाव में ट्रंप की हार, ईरान ने दी गुड न्यूज, भारत-चीन समेत दो मुस्लिम देशों के लिए खोला होर्मुज का गेट

ऊपर से थोड़ा चाट मसाला (व्रत वाला) डालकर स्वाद बढ़ा सकते हैं।

टिप्स:

आप इसमें ग्रेट किया हुआ कच्चा केला या अरबी भी मिला सकते हैं।

चाहें तो पकोड़ों को घी में सेंककर कम तेल में भी बना सकते हैं।

मखाने और मूंगफली डालने से यह और भी कुरकुरे बनते हैं।

स्वादिष्ट और कुरकुरे फलहारी पकोड़े तैयार हैं

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...