1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. ब्लड डोनेट करने के बाद आने लगता है चक्कर या बेहोशी, तो फॉलो करें ये टिप्स

ब्लड डोनेट करने के बाद आने लगता है चक्कर या बेहोशी, तो फॉलो करें ये टिप्स

रक्तदान को महादान कहा जाता है क्योंकि इससे किसी को जीवनदान दिया जा सकता है।नियमित रक्तदान से हृदय स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है। रक्तदान करने से आपके रक्त की चिपचिपाहट कम हो जाती है, जिससे दिल के दौरे और स्ट्रोक का खतरा कम हो सकता है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

रक्तदान को महादान कहा जाता है क्योंकि इससे किसी को जीवनदान दिया जा सकता है।नियमित रक्तदान से हृदय स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है। रक्तदान करने से आपके रक्त की चिपचिपाहट कम हो जाती है, जिससे दिल के दौरे और स्ट्रोक का खतरा कम हो सकता है।

पढ़ें :- BJP का करप्ट और 'जहरीला' मॉडल मासूमों की जान का बना दुश्मन, अब मैनपुरी, फर्रुखाबाद में नकली दवाई से 120 से ज्यादा बच्चे हुए बीमार : कांग्रेस

वहीं रक्तदान से कुछ साइड इफेक्ट भी होती है। कुछ लोगो को चक्कर आने या बेहोशी जैसा महसूस होने लगता है। अगर आपको रक्तदान करते समय बेहोशी महसूस हो रही है, तो आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे है जिससे आपको आराम मिल सकता है। अगर आपको चक्कर आ रहा है तो सबसे पहला काम करें कि जब तक आपको बेहतर महसूस न हो जाए, तब तक लेटे रहें।

किसी मित्र या परिवार के सदस्य को बताएं और उनसे आप पर नज़र रखने के लिए कहें।अगर आप कर सकते हैं, तो लेटते समय अपने पैर ऊपर उठाएं। जब आप ठीक महसूस करें, तो धीरे-धीरे उठें। खूब सारे तरल पदार्थ पिएं। रक्तदान करते समय बेहोशी अक्सर वासोवागल प्रतिक्रिया के कारण होती है, जो रक्तचाप और हृदय गति में अचानक गिरावट है।

कुछ चीजें जो बेहोशी की संभावना को बढ़ा सकती हैं। जैसे सुइयों, दर्द या खून के बारे में चिंतित होना,लंबे समय तक खड़े रहना, बहुत जल्दी खड़े होना । अगर आप रक्तदान करने जा रहे है तो पहले से ही सामान्य रूप से खाना खा लें और खूब सारा तरल पदार्थ पीना चाहिए।
रक्त दान से पहले कोशिश करें ज्यादा से ज्यादा पानी पीएं। रक्तदान करने के लिए टाइट कपड़ों की जगह आरामदायक कपड़े पहने।

पढ़ें :- Mahashivratri Special Healthy Dishes :  महाशिवरात्रि के व्रत में खाएं ये स्पेशल हेल्दी डिशेज, एनर्जी भरपूर रहेगी
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...