1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Recipe of Paneer Makhani: कुछ अच्छा खाने का मन कर रहा है तो ट्राई करें पनीर मखनी की रेसिपी

Recipe of Paneer Makhani: कुछ अच्छा खाने का मन कर रहा है तो ट्राई करें पनीर मखनी की रेसिपी

पनीर मखनी एक स्वादिष्ट, क्रीमी और थोड़ा मीठा पनीर का व्यंजन है, जिसे मक्खन, टमाटर और काजू की समृद्ध ग्रेवी से तैयार किया जाता है। यह खासतौर पर नान, पराठा या राइस के साथ बहुत अच्छा लगता है। इसे आप खास अवसरों पर भी ट्राई कर सकते है। तो चलिए जानते है पनीर मखनी की रेसिपी।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

पनीर मखनी एक स्वादिष्ट, क्रीमी और थोड़ा मीठा पनीर का व्यंजन है, जिसे मक्खन, टमाटर और काजू की समृद्ध ग्रेवी से तैयार किया जाता है। यह खासतौर पर नान, पराठा या राइस के साथ बहुत अच्छा लगता है। इसे आप खास अवसरों पर भी ट्राई कर सकते है। तो चलिए जानते है पनीर मखनी की रेसिपी।

पढ़ें :- रणबीर कपूर की फिल्म रामायण का दुनियाभर में बजा डंका, एडवांस बुकिंग 150 करोड़ पार, ओपनिंग पर टिकी निगाहें

पनीर मखनी बनाने के लिए सामग्री:

200 ग्राम पनीर (क्यूब्स में कटा हुआ)

2 बड़े चम्मच मक्खन

1 छोटा चम्मच तेल

पढ़ें :- Delhi Building Collapses : दिल्ली के चावड़ी बाजार में ढही तीन मंजिला इमारत, दो की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका

1 तेज पत्ता

2 लौंग

1 हरी इलायची

1 इंच दालचीनी

½ छोटा चम्मच जीरा

पढ़ें :- कृति सेनन केस से समझिए पर्सनालिटी राइट्स क्या हैं, हर इस्तेमाल पर नहीं लगेगी कानूनी रोक

ग्रेवी के लिए:

3 बड़े टमाटर (कटे हुए)

1 हरी मिर्च

8-10 काजू (भिगोए हुए)

½ इंच अदरक टुकड़ा

3-4 लहसुन की कली

पढ़ें :- राम मंदिर में उपराष्ट्रपति पहला दीप प्रज्वलित कर करेंगे दीपोत्सव का शुभारंभ, पहली बार होगा अयोध्या दौरा

1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर

½ छोटा चम्मच हल्दी

1 छोटा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर (रंग के लिए)

½ छोटा चम्मच गरम मसाला

1 छोटा चम्मच कसूरी मेथी (भुनी और क्रश की हुई)

½ छोटा चम्मच चीनी (वैकल्पिक)

नमक स्वादानुसार

पढ़ें :- पत्नी को कुर्सी से बांधा और फिर पेट्रोल छिड़ककर लगा दी आग, कन्नौज में पति ने अफेयर के शक में की हत्या

½ कप क्रीम या मलाई

½ कप पानी

ताजा धनिया पत्ती गार्निश के लिए

पनीर मखनी बनाने का तरीका

स्टेप 1: टमाटर-काजू पेस्ट तैयार करें

1. टमाटर, हरी मिर्च, काजू, अदरक और लहसुन को ब्लेंड करके स्मूद पेस्ट बना लें।

2. इसे एक तरफ रख दें।

स्टेप 2: ग्रेवी तैयार करें

1. एक कड़ाही में मक्खन और तेल गरम करें, फिर उसमें तेज पत्ता, लौंग, इलायची, दालचीनी और जीरा डालकर भूनें।

2. अब तैयार किया हुआ टमाटर-काजू पेस्ट डालें और 7-8 मिनट तक धीमी आंच पर भूनें।

3. जब तेल ग्रेवी से अलग होने लगे, तब हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालें।

4. इसे 5 मिनट तक और पकाएं और फिर पानी डालकर ग्रेवी को धीमी आंच पर 5 मिनट और पकाएं।

स्टेप 3: पनीर और बाकी सामग्री डालें

1. पनीर के टुकड़े ग्रेवी में डालें और हल्के हाथ से मिलाएं।

2. अब कसूरी मेथी और गरम मसाला डालें।

3. 2 मिनट के लिए धीमी आंच पर पकाएं और फिर उसमें क्रीम या मलाई डालें।

4. अच्छे से मिलाकर 1 मिनट और पकाएं और गैस बंद कर दें।

स्टेप 4: सर्व करें

1. तैयार पनीर मखनी को धनिया पत्ती से गार्निश करें।

2. इसे गरमागरम बटर नान, पराठा या जीरा राइस के साथ परोसें।

आपका रेस्टोरेंट स्टाइल पनीर मखनी तैयार है!

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...