1. हिन्दी समाचार
  2. जीवन मंत्रा
  3. स्किन को गुलाबी निखार और बेदाग चेहरा चाहती हैं तो आप घर पर इस सब्जी से तैयार करें फेस मास्क

स्किन को गुलाबी निखार और बेदाग चेहरा चाहती हैं तो आप घर पर इस सब्जी से तैयार करें फेस मास्क

चेहरा चमकदार, बेदाग और निखरा हुआ हो हर किसी की चाहत होती है, लेकिन बदलते मौसम का सबसे ज्यादा असर हमारी स्किन पर ही पड़ता है। धूल, मिट्टी और प्रदूषण की वजह से स्किन डल, मुरझाई, रूखी और टैन हो जाती है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। चेहरा चमकदार, बेदाग और निखरा हुआ हो हर किसी की चाहत होती है, लेकिन बदलते मौसम का सबसे ज्यादा असर हमारी स्किन पर ही पड़ता है। धूल, मिट्टी और प्रदूषण की वजह से स्किन डल, मुरझाई, रूखी और टैन हो जाती है। ऐसे में खासतौर महिलाएं अपनी स्किन के लिए फेशियल, क्लीनअप और महंगे ट्रीटमेंट लेती हैं, लेकिन हर बार महंगे प्रोडक्ट और ट्रीटमेंट ही नहीं बल्कि कुछ सस्ती और घरेलू चीजें भी चेहरे को चमकाने में मदद करती हैं।

पढ़ें :- Barley Benefits : जौ पोषक तत्वों से भरपूर साबुत अनाज है , इस आटे की रोटी पेट को ठंडक पहुंचाती है

अगर आप भी अपनी स्किन को गुलाबी निखार और बेदाग चेहरा चाहती हैं तो  हम आपको बताएंगे 10 रुपये वाली एक ऐसी सब्जी जिससे, आप घर पर ही फेस मास्क तैयार कर सकती हैं। ये चेहरे को गुलाबी निखार भी देगा और चेहरे को सॉफ्ट भी करेगा। चलिए जानते हैं इसके बारे में…

इस सब्जी से बनाएं फेस मास्क

हम बात कर रहे हैं, चुकंदर (Beetroot) की, जिसे आप 10 रुपये में आसानी से खरीद सकते हैं। चुकंदर स्किन को गुलाबी निखार देने के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट, पोटैशियम, मैंगनीज और आयरन के साथ ही एक नेचुरल रेड कलर भी होता है। साथ ही ये विटामिन सी का भी बेहतरीन सोर्स है। चुकंदर खाने या फिर इसका मास्क लगाने से चेहरे की कई समस्याएं दूर हो सकती हैं। जैसे पिगमेंटेनशन, मुहांसे और डार्क सर्कल। इसके अलावा ये स्किन को हाइड्रेट रखने में भी मदद करता है और एक गुलाबी निखार देता है।

ऐसे तैयार कर गुलाबी निखार वाला फेस मास्क

चुकंदर का फेस मास्क बनाने के लिए आपको 1 मीडियम साइज का चुकंदर, 1 चम्मच चावल का आटा और 2 चम्मच दही लेना है। सबसे पहले चुकंदर को कद्दूकस कर लें और हाथ से इसे निचोड़कर जूस निकाल लें। अब इसमें चावल का आटा और दही डालकर अच्छे से मिक्स करें। इससे एक थिक पेस्ट बना लें। ध्यान रहे इसमें पानी का बिल्कुल भी इस्तेमाल नहीं करना है।

पढ़ें :- बच्चों का स्वस्थ भविष्य सुनिश्चित कर रही योगी सरकार, कुपोषण व बच्चों की ग्रोथ मॉनिटरिंग के लिए आधुनिक उपकरणों का होगा उपयोग

कैसे करें अप्लाई?

चुकंदर के इस मास्क को अप्लाई करने से पहले चेहरे को अच्छे से धो लें। अब पूरे फेस पर मास्क अप्लाई करें. 15- 20 मिनट के बाद कॉटन पैड से मास्क रीमूव करें। इसके बाद पानी से चेहरे धोएं। एक ही यूज में आपको फर्क साफ नजर आएगा। ये चेहरे की पिग्मेंटेनश को एक बार में ही साफ कर देता है। साथ ही चेहरे की डेड स्किन को निकालकर एक स्मूथ टेक्सचर देता है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...