1. हिन्दी समाचार
  2. फूड
  3. Aloo Matar Sandwich: बच्चों को टिफिन में देना हो या ब्रेकफास्ट में शामिल करना हो आज ट्राई करें आलू मटर सैंडविच

Aloo Matar Sandwich: बच्चों को टिफिन में देना हो या ब्रेकफास्ट में शामिल करना हो आज ट्राई करें आलू मटर सैंडविच

सुबह का समय इतना व्यस्तता से भरा होता है कि समझ नहीं आता कब कौन सा काम किया जाय। बच्चों का टिफिन से लेकर ब्रेकफास्ट तक तैयार करना। फिर ऑफिस कें लिए लंच तैयार करना। फिर इसका भी ख्याल रखना कि ऐसा क्या बनाया जाय जो जल्दी तैयार भी हो जाय और सभी लोग अच्छे से खा भी लें।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

सुबह का समय इतना व्यस्तता से भरा होता है कि समझ नहीं आता कब कौन सा काम किया जाय। बच्चों का टिफिन से लेकर ब्रेकफास्ट तक तैयार करना। फिर ऑफिस कें लिए लंच तैयार करना। फिर इसका भी ख्याल रखना कि ऐसा क्या बनाया जाय जो जल्दी तैयार भी हो जाय और सभी लोग अच्छे से खा भी लें।

पढ़ें :- Mahashivratri Special Healthy Dishes :  महाशिवरात्रि के व्रत में खाएं ये स्पेशल हेल्दी डिशेज, एनर्जी भरपूर रहेगी

ऐसे में सैंडविच बेहतरीन ऑप्शन नजर आता है। आज हम आपको आलू मटर सैंडविच बनाने का तरीका बताने जा रहे है जिसे आप बच्चों को टिफिन में दे सकते है और ब्रेकफास्ट में भी शामिल कर सकते हैं तो चलिए जानते है। आलू मटर सैंडविच बनाने का तरीका।

आलू मटर सैंडविच बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

– आलू: 2 मध्यम (उबले और मसले हुए)
– मटर: 1/2 कप (उबली हुई)
– प्याज: 1 (बारीक कटा हुआ)
– हरी मिर्च: 1-2 (बारीक कटी हुई)
– अदरक: 1 चम्मच (कद्दूकस किया हुआ)
– हल्दी पाउडर: 1/2 चम्मच
– लाल मिर्च पाउडर: 1/2 चम्मच
– गरम मसाला: 1/2 चम्मच
– चाट मसाला: 1/2 चम्मच
– नमक: स्वादानुसार
– धनिया पत्ती: 2 टेबलस्पून (कटी हुई)
– तेल: 1 टेबलस्पून
– ब्रेड स्लाइस: 6
– मक्खन: 2-3 टेबलस्पून
– हरी चटनी: 2-3 टेबलस्पून
– टोमैटो सॉस: 2-3 टेबलस्पून

आलू मटर सैंडविच बनाने का तरीका

पढ़ें :- Besan Toast :  बेसन टोस्ट खाने में स्वादिष्ट और प्रोटीन से भरपूर, झटपट बनकर हो जाएगा तैयार

आलू मटर सैंडविच बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में तेल गरम करें।
2. प्याज और अदरक डालकर हल्का सुनहरा भूनें।
3. मटर डालें और 2 मिनट तक भूनें।
4. मसले हुए आलू, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, चाट मसाला, और नमक डालें।
5. इसे अच्छी तरह मिलाकर 2-3 मिनट तक पकाएं।
6. गैस बंद करें और धनिया पत्ती मिला लें। स्टफिंग तैयार है।

2. सैंडविच बनाएं:
1. ब्रेड के एक स्लाइस पर मक्खन और हरी चटनी लगाएं।
2. ऊपर से तैयार आलू-मटर की स्टफिंग फैलाएं।
3. दूसरे ब्रेड स्लाइस पर टोमैटो सॉस लगाएं और इसे स्टफिंग के ऊपर रखें।
4. इसी प्रक्रिया से बाकी सैंडविच तैयार करें।

3. टोस्ट करें:
1. सैंडविच मेकर या तवे पर सैंडविच को हल्का मक्खन लगाकर दोनों तरफ से सुनहरा और क्रिस्पी होने तक सेंकें।

4. परोसें:
– गरमागरम आलू मटर सैंडविच को हरी चटनी या टोमैटो सॉस के साथ परोसें

पढ़ें :- स्किन को गुलाबी निखार और बेदाग चेहरा चाहती हैं तो आप घर पर इस सब्जी से तैयार करें फेस मास्क
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...