1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. लोकतंत्र में जनता को अपनी पसंद की सरकार चुनने का अधिकार, हिमाचल में बीजेपी रवैया अनैतिक और असंवैधानिक : प्रियंका गांधी

लोकतंत्र में जनता को अपनी पसंद की सरकार चुनने का अधिकार, हिमाचल में बीजेपी रवैया अनैतिक और असंवैधानिक : प्रियंका गांधी

कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव (National General Secretary of Congress Party) प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने बुधवार को हिमाचल में राजनीतिक घटनाक्रम को लेकर एक्स पोस्ट पर बीजेपी को घेरा है। उन्होंने लिखा कि लोकतंत्र में आम जनता को अपनी पसंद की सरकार चुनने का अधिकार है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव (National General Secretary of Congress Party) प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने बुधवार को हिमाचल में राजनीतिक घटनाक्रम को लेकर एक्स पोस्ट पर बीजेपी को घेरा है। उन्होंने लिखा कि लोकतंत्र में आम जनता को अपनी पसंद की सरकार चुनने का अधिकार है। प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra)  ने कहा कि हिमाचल की जनता ने अपने इसी अधिकार का इस्तेमाल किया और स्पष्ट बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनाई, लेकिन भाजपा धनबल, एजेंसियों की ताकत और केंद्र की सत्ता का दुरुपयोग करके हिमाचल वासियों के इस अधिकार को कुचलना चाहती है।

पढ़ें :- पीएम मोदी संसद में बयान दें, न कि रात में वीडियो रिकॉर्ड कर एकतरफा मन की बात करें : मल्लिकार्जुन खरगे

 25 विधायकों वाली पार्टी यदि 43 विधायकों के बहुमत को चुनौती दे रही है, तो इसका मतलब साफ है कि खरीद-फरोख्त पर निर्भर है

पढ़ें :- CJP-Government Talks : आज सीजेपी और सरकार के बीच दूसरी बार होगी बातचीत, वांगचुक ने देर रात तोड़ा अपना अनशन

प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra)  ने कहा कि इस मक़सद के लिए जिस तरह भाजपा सरकारी सुरक्षा और मशीनरी का इस्तेमाल कर रही है, वह देश के इतिहास में अभूतपूर्व है। 25 विधायकों वाली पार्टी यदि 43 विधायकों के बहुमत को चुनौती दे रही है, तो इसका मतलब साफ है कि वो प्रतिनिधियों के खरीद-फरोख्त पर निर्भर है।

भाजपा प्राकृतिक आपदा के समय प्रदेशवासियों के साथ खड़ी नहीं हुई, अब प्रदेश को राजनीतिक आपदा में धकेलना चाहती है

उन्होंने कहा कि इनका यह रवैया अनैतिक और असंवैधानिक है। हिमाचल और देश की जनता सब देख रही है। जो भाजपा प्राकृतिक आपदा के समय प्रदेशवासियों के साथ खड़ी नहीं हुई, अब प्रदेश को राजनीतिक आपदा में धकेलना चाहती है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...