1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Independence Day, 15 August 2023: पीएम मोदी ने की मनमोहन सिंह के इस रिकॉर्ड की बराबरी, पंडित नेहरू अभी भी नंबर-1

Independence Day, 15 August 2023: पीएम मोदी ने की मनमोहन सिंह के इस रिकॉर्ड की बराबरी, पंडित नेहरू अभी भी नंबर-1

आज 15 अगस्त 2023 को पूरा भारतवर्ष 77वें स्वतंत्रता दिवस (77th Independence Day) का उत्सव मना रहा है। इस मौके पर देश के पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने लाल किले (Red Fort) के प्राचीर से तिरंगा झंडा फहराया और देशवासियों को संबोधित किया। यह परंपरा स्वतंत्रता के बाद से अभी तक चली आ रही है। वहीं, पीएम मोदी ने लगातार 10वीं बार लाल किले से ध्वजारोहण करके के मामले में पूर्व पीएम मनमोहन सिंह (Former PM Manmohan Singh) के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। आइये जानते हैं देश के किस पीएम के नाम लगातार सबसे ज्यादा बार लाल किले से ध्वजारोहण किया है। 

By Abhimanyu 
Updated Date

Independence Day 15 August 2023 : आज 15 अगस्त 2023 को पूरा भारतवर्ष 77वें स्वतंत्रता दिवस (77th Independence Day) का उत्सव मना रहा है। इस मौके पर देश के पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने लाल किले (Red Fort) के प्राचीर से तिरंगा झंडा फहराया और देशवासियों को संबोधित किया। यह परंपरा स्वतंत्रता के बाद से अभी तक चली आ रही है। वहीं, पीएम मोदी ने लगातार 10वीं बार लाल किले से ध्वजारोहण करके के मामले में पूर्व पीएम मनमोहन सिंह (Former PM Manmohan Singh) के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। आइये जानते हैं देश के किस पीएम के नाम लगातार सबसे ज्यादा बार लाल किले से ध्वजारोहण किया है।

पढ़ें :- Lucknow News : डीजी प्रशांत कुमार और आईजी मंजिल सैनी को गैलेंट्री अवार्ड, 74 पुलिसकर्मियों को मिलेगा प्रेसिंडेट मेडल

देश के पहले पीएम के नाम है यह रिकॉर्ड 

स्वंत्रता दिवस पर लाल किले के प्राचीर से सबसे ज्यादा बार झंडा फहराने वाले देश के पहले पीएम पंडित जवाहर लाल नेहरू (India’s first PM Pandit Jawaharlal Nehru) थे। उन्होंने 15 अगस्त, 1947 को पहली बार लाल किले की प्राचीर से झंडा फहराया था। वह 27 मई, 1964 तक करीब 18 साल देश के पीएम रहे। इस दौरान उन्होंने 17 बार स्वतंत्रता दिवस पर झंडा फहराया। इस मामले में वह टॉप पर हैं।

पंडित नेहरू के बाद उनकी बेटी और देश की पहली महिला पीएम इंदिरा गांधी (First woman PM Indira Gandhi) दूसरे नंबर पर हैं। इंदिरा गांधी जनवरी 1966 से मार्च, 1977 तक और फिर 14 जनवरी, 1980 से 31 अक्टूबर, 1984 तक पीएम रहीं। इस दौरान उन्होंने लाल किले से 16 बार ध्वजारोहण किया।

तीसरे नंबर पर पूर्व पीएम मनमोहन सिंह (Former PM Manmohan Singh) के साथ पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) हैं। दोनों ने 10 बार लाल किले की प्राचीर से झंडा फहराया है। मनमोहन सिंह लगातार 10 साल देश के पीएम रहे।  22 मई, 2004 से 26, 2014 तक अपने कार्यकाल के दौरान 10 बार उन्होंने तिरंगा झंडा फहराया।

पढ़ें :- मोस्ट वांटेड हिज्बुल मुजाहिदीन के आतंकी जावेद मट्टू को पटियाला कोर्ट में किया गया पेश, आज खत्म हो रही थी रिमांड

वहीं, पीएम नरेंद्र मोदी ने इस साल लगातार 10वीं बार स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा झंडा फहराया है और उन्होंने लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित किया। वह मई, 2014 में पहली बार पीएम बने थे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...