1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. India Bike Week 2023 : पेश हुई Kawasaki Ninja ZX-6R बाइक, जानें फीचर्स और खूबियां

India Bike Week 2023 : पेश हुई Kawasaki Ninja ZX-6R बाइक, जानें फीचर्स और खूबियां

कावासाकी इंडिया ने इंडिया बाइक वीक 2023 में नई निंजा ZX-6R मिडिलवेट स्पोर्ट्स बाइक का अनावरण किया है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

India Bike Week 2023 : कावासाकी इंडिया ने इंडिया बाइक वीक 2023 में नई निंजा ZX-6R मिडिलवेट स्पोर्ट्स बाइक का अनावरण किया है। नया मॉडल कई अपडेट के साथ आता है और इसके साथ, इसने भारत में अपनी शुरुआत की है। इस मॉडल के साथ, जापानी दोपहिया मोटरसाइकिल दिग्गज का लक्ष्य भारतीय प्रीमियम दोपहिया बाजार में अपनी स्थिति मजबूत करना है।

पढ़ें :- Tata Motors Sale : टाटा मोटर्स सेल ने जारी किए बिक्री के आंकड़े , कंपनी ने बेचे इतने वाहन

इसकी कीमत 11 लाख रुपये के आस-पास हो सकती है। Kawasaki Ninja ZX-6R लॉन्च के बाद होंडा CB650R और अप्रिलिया RS 457 को टक्कर देगी।

इस नयें मॉडल में 636cc ऑनलाइन 4-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो 127 BHP और 69 Nm करता है। इसे 6 स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। यह बाइक 257 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड से चलने में सक्षम होगी।

नई Kawasaki Ninja ZX-6R में 4 राइडिंग मोड्स मिलेंगे- स्ट्रीट, रेन, राइडर और स्पोर्ट दिए गए हैं। वहीं इसमें ट्रैक्शन कंट्रोल, क्विक शिफ्टर और 4.3 टीएफ़टी डिस्प्ले जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।

पढ़ें :- Kinetic Green Electric Scooter :  काइनेटिक ग्रीन का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर टेस्टिंग के दौरान हुआ स्पॉट , जानें डिजाइन
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...