1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. India-US Trade Deal : डिंपल यादव, बोलीं- अमेरिका के आगे नतमस्तक मोदी सरकार, केवल पर्दा डालने का हो रहा है काम

India-US Trade Deal : डिंपल यादव, बोलीं- अमेरिका के आगे नतमस्तक मोदी सरकार, केवल पर्दा डालने का हो रहा है काम

India-US Trade Deal: समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव (Dimple Yadav)  ने ट्रेड डील को लेकर मीडिया से बातचीत के दौरान मोदी सरकार (Modi Government) पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने ट्रेड डील (India-US Trade Deal) को लेकर कहा कि सरकार सच्चाई छिपाने की कोशिश कर रही है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

India-US Trade Deal: समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव (Dimple Yadav)  ने ट्रेड डील को लेकर मीडिया से बातचीत के दौरान मोदी सरकार (Modi Government) पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने ट्रेड डील (India-US Trade Deal) को लेकर कहा कि सरकार सच्चाई छिपाने की कोशिश कर रही है। सांसद डिंपल यादव (Dimple Yadav) ने कहा कि कृषि उत्पादों का भारत में शून्य आयात शुल्क के साथ आयात किया जाएगा, डेयरी उत्पाद और जेनेटिकली मॉडिफाइड अनाज भी आएंगे। इससे रोजगार में कमी आने की आशंका भी है। सरकार सच्चाई छिपाने की कोशिश कर रही है।

पढ़ें :- India-US Trade Deal पर ब्रेक! अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने 6-3 के बहुमत से सुनाया फैसला, पीठ ने कहा कि IEEPA के तहत लगाए गए ड्रग ट्रैफिकिंग और अन्य टैरिफ हैं अवैध

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ बीजेपी द्वारा विशेषाधिकार प्रस्ताव लाने की खबरों पर उन्होंने कहा कि वे लोगों का ध्यान व्यापार समझौते से भटकाने के लिए ऐसा कह रहे हैं। डिंपल यादव ने कहा कि सरकार केवल पर्दे डालने का काम कर रही है। सरकार यूएस के आगे नतमस्तक हुई है।

पढ़ें :- T20 World Cup 2026 : भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला मैच है बिजनेस डील, सपा सांसद वीरेंद्र सिंह, बोले-लोगों का इस मुकाबले से उठ गया भरोसा

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...