1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. भारत लगातार दूसरा आईसीसी टूर्नामेंट जीता , चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में कीवियों को चार विकेट से हराया

भारत लगातार दूसरा आईसीसी टूर्नामेंट जीता , चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में कीवियों को चार विकेट से हराया

भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मुकाबला दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला गया। भारत पूरे टूर्नामेंट में अजेय रहा। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 251 रन बनाए थे। जवाब में भारत ने छह विकेट गंवाकर 49 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।

By santosh singh 
Updated Date

दुबई। भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मुकाबला खेला गया। यह मैच दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला गया। भारत पूरे टूर्नामेंट में अजेय रहा। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 251 रन बनाए थे। जवाब में भारत ने छह विकेट गंवाकर 49 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में न्यूजीलैंड को छह विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया है। यह भारत का लगातार दूसरा आईसीसी टूर्नामेंट खिताब है। इससे पहले 2024 में टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप जीता था। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने सात विकेट गंवाकर 50 ओवर में 251 रन बनाए थे। जवाब में भारत ने 49 ओवर में छह विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। रोहित ने कप्तानी पारी खेली। उन्होंने 76 रन बनाकर भारत को मुश्किल से निकाला। यह भारत की सातवीं आईसीसी ट्रॉफी है। इससे पहले टीम 1983 और 2011 वनडे विश्व कप, 2007 और 2024 टी20 विश्व कप और 2002, 2013 और 2025 चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीत चुकी है।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...