1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन ने WFI की तदर्थ समिति को किया भंग, बैन भी हटा

इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन ने WFI की तदर्थ समिति को किया भंग, बैन भी हटा

WFI Ad Hoc Committee Dissolved : इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन ने बड़ा फैसला लेते हुए भारतीय कु्श्ती महासंघ (WFI) का दैनिक कार्य संभाल रही तदर्थ समिति को भंग करने का फैसला किया है। आईओए ने आधिकारिक बयान जारी करके इस फैसले की जानकारी दी है। इसके अलावा यूडब्ल्यूडब्ल्यू (UWW) की ओर से डब्ल्यूएफआई (WFI) पर लगाया गया बैन भी हट गया है।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- T20 WC  2026 : सूर्या 'सेना' के आगे पाकिस्तान ने किया सरेंडर, कोलंबो में भारत ने 61 रनों से चटाई धूल 

आईओए (IOA) ने अपने फैसले को लेकर एक पत्र जारी किया है। इस इस पत्र में बताया गया है कि हाल ही में यूडब्ल्यूडब्ल्यू (UWW) ने रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया पर से बैन हटा दिया था। वहीं तदर्थ समिति ने सेलेक्शन ट्रायल्स का सफल आयोजन किया। इसी कारण आईओए ने फैसला किया कि अब रेसलिंग फेडरेशन का काम देखने के लिए तदर्थ समिति की जरूरत नहीं है।

बता दें कि केंद्रीय खेल मंत्रालय ने कुछ दिनों पहले खेल संहिता के नियमों का उल्लंघन करने का हवाला देकर डब्ल्यूएफआई की नई कार्यकारी समिति को निलंबित किया गया था जिसके बाद आईओए (IOA) ने डब्लयूएफआई (WFI) के संचालन के लिए तदर्थ समिति का गठन किया था। यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (यूडब्ल्यूडब्ल्यू) के निर्देश पर डब्ल्यूएफआई को इस खेल का पूर्ण प्रशासक स्वामित्व सौंपा गया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...