1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. Indian racing festival 2024 : चेन्नई में दिखेगा रफ्तार का रोमांच , मुकाबला होगा जोरदार

Indian racing festival 2024 : चेन्नई में दिखेगा रफ्तार का रोमांच , मुकाबला होगा जोरदार

चेन्नई फॉर्मूला रेसिंग सर्किट में भारत के स्ट्रीट सर्किट पर IRL की पहली नाइट रेस देखने के लिए तैयार हो जाइए। जी हां, चेन्नई में 31 अगस्त से 1 सितंबर तक नाइट स्ट्रीट Formula 4 Car Race का आयोजन किया जा रहा है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Formula 4 Race : चेन्नई फॉर्मूला रेसिंग सर्किट में भारत के स्ट्रीट सर्किट पर IRL की पहली नाइट रेस देखने के लिए तैयार हो जाइए। जी हां, चेन्नई में 31 अगस्त से 1 सितंबर तक नाइट स्ट्रीट Formula 4 Car Race का आयोजन किया जा रहा है। ये भारत की पहली ऐसी कार रेस है, जहां दर्शकों को रात में रफ़्तार की धूम देखने को मिलेगी।

पढ़ें :- hero vida vida : इलेक्ट्रिक स्कूटर विडा ने बनाया खास रिकॉर्ड , कंपनी खास उपलब्धि हासिल की

सौरव गांगुली, जॉन अब्राहम और अर्जुन कपूर जैसे सेलिब्रिटी टीम मालिकों की अगुआई वाली टीमों के बीच जीत के लिए होड़ के बीच मैदान पर मुकाबला जोरदार और तेज होने की गारंटी है।

बता दें, फॉर्मूला 4 रेसिंग पिछले साल दिसंबर में होना था, लेकिन चक्रवात के कारण से रद्द कर दिया गया था। अब एक बार फिर तमिलनाडु खेल विकास प्राधिकरण इसे आयोजित करने जा रही है। विकेंड पर हो रहे इस कार रेस को देखने के लिए टिकट की किफायती दर पर उपलब्ध है।

फॉर्मूला 4 कार रेस का आयोजन चेन्नई की सार्वजनिक सड़कों पर किया जाएगा। इस टूर्नामेंट में कोलकाता, अहमदाबाद, दिल्ली, कोच्चि, गोवा, चेन्नई, हैदराबाद और बेंगलुरु की टीमों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

पढ़ें :- 21 साल बाद बड़ी एसयूवी सेगमेंट में होंडा देगी दस्तक, नए नाम के साथ जारी टीजर, जानें बाजार में कब होगी एंट्री?
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...