1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. भारत का बजट असली संकटों से है अनजान, आने वाले सभी वैश्विक झटकों को किया नज़रअंदाज़ : राहुल गांधी

भारत का बजट असली संकटों से है अनजान, आने वाले सभी वैश्विक झटकों को किया नज़रअंदाज़ : राहुल गांधी

केंद्रीय बजट 2026-27 (Union Budget 2026-27) के बहाने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार (Modi Government) पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने एक्स पोस्ट पर लिखा कि यह बजट बिना नौकरी वाले युवा, गिरता हुआ मैन्युफैक्चरिंग, निवेशक पूंजी निकाल रहे हैं।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। केंद्रीय बजट 2026-27 (Union Budget 2026-27) के बहाने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार (Modi Government) पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने एक्स पोस्ट पर लिखा कि यह बजट बिना नौकरी वाले युवा, गिरता हुआ मैन्युफैक्चरिंग, निवेशक पूंजी निकाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि घरेलू बचत तेज़ी से गिर रही है और किसान परेशान हैं।

पढ़ें :- Budget 2026 : मल्लिकार्जुन खड़गे, बोले- मोदी सरकार के पास अब न आइडिया, न पॉलिसी विजन और न ही बची है कोई राजनीतिक इच्छाशक्ति

पढ़ें :- Budget 2026-27: पीएम मोदी ने बजट को बताया ऐतिहासिक, कहा-हम जल्द से जल्द दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था चाहते हैं बनना

राहुल गांधी ने कहा कि आने वाले सभी वैश्विक झटकों को नज़रअंदाज़ किया गया। एक ऐसा बजट जो सुधार करने से इनकार करता है, भारत के असली संकटों से अनजान है। इसके साथ केंद्रीय बजट 2026-27 पर मीडिया से अपनी टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि कल कहेंगे। उन्होंने कहा कि मैं कल संसद द्वारा दिए गए मंच का इस्तेमाल करके बोलूंगा।

शशि थरूर ने उठाए सवाल

केंद्रीय बजट पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि बहुत कम जानकारी मिली। 3-4 मुख्य बिंदु थे, लेकिन हम अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) का इंतजार कर रहे थे। यह कहां है? हम इसे केरल में चाहते थे। आयुर्वेद की हमारी एक लंबी परंपरा रही है। लेकिन हमने केरल का नाम नहीं सुना। हमने मछुआरों और नारियल के नाम सुने यह केरल हो सकता था, लेकिन जब उन्होंने जहाज मरम्मत की बात की, तो उन्होंने वाराणसी और पटना का नाम लिया, केरल का नहीं। यह थोड़ा आश्चर्यजनक है। लेकिन शायद बजट दस्तावेज में और अधिक जानकारी हो। मैंने अभी तक इसे पढ़ा नहीं है। हालांकि भाषण में बहुत कम जानकारी दी गई थी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...