1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. IndiGo Delhi-China Direct Flight :  इंडिगो 10 नवंबर से दिल्ली से चीन के लिए डायरेक्ट फ्लाइट- जानें डिटेल

IndiGo Delhi-China Direct Flight :  इंडिगो 10 नवंबर से दिल्ली से चीन के लिए डायरेक्ट फ्लाइट- जानें डिटेल

इंडिगो ने दिल्ली और चीन के गुआंगझोउ को जोड़ने वाली एक नई दैनिक, सीधी हवाई सेवा शुरू करने की घोषणा की है।इंडिगो ने दिल्ली और चीन के गुआंगझोउ को जोड़ने वाली एक नई दैनिक, सीधी हवाई सेवा शुरू करने की घोषणा की है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

IndiGo Delhi-China Direct Flight : इंडिगो ने दिल्ली और चीन के गुआंगझोउ को जोड़ने वाली एक नई दैनिक, सीधी हवाई सेवा शुरू करने की घोषणा की है। ये उड़ान 10 नवंबर 2025 को शुरू होगी। इस रूट पर एयरलाइन के एयरबस ए 320 विमान द्वारा सेवा प्रदान की जाएगी। इससे पहले इंडिगो ने कोलकाता से ग्वांगझू के बीच 26 अक्टूबर 2025 से दैनिक उड़ानें शुरू करने का ऐलान किया था। इंडिगो ने कहा कि कोरोना महामारी से पहले वह भारत और चीन के बीच उड़ानें संचालित करती थी और उसके पास आवश्यक व्यवस्थाएं और प्रक्रियाएं पहले से ही मौजूद हैं।

पढ़ें :- India US Trade Deal : व्हाइट हाउस ने अमेरिकी कामगारों और व्यवसायों के लिए 'बड़ी जीत' करार दिया, जानें भारत को क्या होगा नुकसान?

कंपनी ने बयान में कहा “लोकर पार्टनर्स के साथ पिछले एक्सपीरिएंस और परिचय इंडिगो को इन उड़ानों को तेजी से फिर शुरू करने में मदद करेंगे।”

चीनी दूतावास ने विकास संबंधों को मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत किया है, और एक प्रवक्ता ने उड़ान संचालन फिर से शुरू होने की पुष्टि की है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...