HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. छोटे उद्योग और किसान को बचाने के बजाए सरकार ने गैस सिलेंडर के दाम 50 रुपए बढ़ाकर उनका जीना और मुश्किल कर दिया: गौरव गोगोई

छोटे उद्योग और किसान को बचाने के बजाए सरकार ने गैस सिलेंडर के दाम 50 रुपए बढ़ाकर उनका जीना और मुश्किल कर दिया: गौरव गोगोई

कांग्रेस सांसद व CWC सदस्य गौरव गोगोई ने कहा कि, ये बहुत ही ऐतिहासिक क्षण है। हम दो महान हस्तियों को याद कर रहे हैं। महात्मा गांधी जी, जिन्हें कांग्रेस अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी लिए हुए 100 साल हो गए हैं, साथ ही सरदार वल्लभभाई पटेल, जिनकी 150वीं जयंती है। ये हमारा राष्ट्रवाद है, जिसकी नींव स्वतंत्रता संग्राम में गांधी जी, सरदार पटेल जी और कई महापुरुषों ने रखी थी। इसलिए आज के समय में संविधान की रक्षा हमारा सबसे बड़ा कर्तव्य है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

CWC meeting: गुजरात के अहमदाबाद में सरदार वल्लभभाई पटेल मेमोरियल में कांग्रेस की विस्तारित CWC की महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी और राहुल गांधी के साथ ही कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। इस मौके पर कांग्रेस सांसद व CWC सदस्य गौरव गोगोई ने कहा कि, ये बहुत ही ऐतिहासिक क्षण है। हम दो महान हस्तियों को याद कर रहे हैं। महात्मा गांधी जी, जिन्हें कांग्रेस अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी लिए हुए 100 साल हो गए हैं, साथ ही सरदार वल्लभभाई पटेल, जिनकी 150वीं जयंती है। ये हमारा राष्ट्रवाद है, जिसकी नींव स्वतंत्रता संग्राम में गांधी जी, सरदार पटेल जी और कई महापुरुषों ने रखी थी। इसलिए आज के समय में संविधान की रक्षा हमारा सबसे बड़ा कर्तव्य है।

पढ़ें :- सुप्रीम कोर्ट या 'सुपर संसद' की टिप्पणी ने लाया सियासी हलकों में जोरदार भूचाल, राजनीति, कानून और नैतिकता पर देश में छिड़ी जोरदार बहस

उन्होंने आगे कहा, अमेरिका ने जिस तरह से भारत पर टैरिफ लगा दिया है, वो पूरे देश के साथ ही गुजरात के कई महत्वपूर्ण उद्योगों पर बेहद नकारात्मक प्रभाव डालेगा। हम चाहते हैं कि भारत सरकार इसके लिए अमेरिका के साथ संवाद करे, लेकिन अफसोस है कि चुप्पी के सिवा हमें और कुछ नहीं दिखता। हमारे छोटे उद्योग और किसान को बचाने के बजाय इस सरकार ने गैस सिलेंडर के दाम 50 रुपए बढ़ाकर उनका जीना और मुश्किल कर दिया है। कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बाद भी सरकार लोगों को राहत नहीं दे रही है। देश में हर वर्ग के लिए रोज नई चुनौतियां बढ़ रही हैं और इसे देखते हुए कांग्रेस पार्टी ने विचार-विमर्श भी किया है।

PM मोदी, बांग्लादेश सरकार के अंतरिम केयरटेकर मोहम्मद यूनुस से भी मिले, लेकिन उसके बाद भी वहां अल्पसंख्यकों को सुरक्षा नहीं मिल पाई है, जिसे लेकर हम चिंतित हैं। मोदी सरकार बांग्लादेश से जुड़े मुद्दों, अमेरिकन टैरिफ और पड़ोसी देश चीन से जुड़े विषयों पर कोई कदम नहीं उठा पाई है। मुझे पूरा विश्वास है कि इस ऐतिहासिक CWC बैठक से आने वाले समय के लिए एक नया दृष्टिकोण, नई आर्थिक परिकल्पना, नई सामाजिक सोच और लोगों में एक नई उम्मीद व जोश जगेगा।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...