1. हिन्दी समाचार
  2. फूड
  3. Roti sandwich recipe: रात की बची हुई रोटियों को फेंकने की बजाय ऐसे बनाएं टेस्टी नाश्ता, ट्राई करें रोटी सैंडविच की रेसिपी

Roti sandwich recipe: रात की बची हुई रोटियों को फेंकने की बजाय ऐसे बनाएं टेस्टी नाश्ता, ट्राई करें रोटी सैंडविच की रेसिपी

अधिकतर भारतीय परिवारों में बचे हुए खाने को फेंकने की बजाय उसका इस्तेमाल करते हुए कुछ न कुछ टेस्टी तैयार करके पूरे परिवार के साथ इसका आनंद लिया जाता है। अगर आपके घर में रात की रोटियां बची हुई हैं तो आप इससे बेहतरीन ब्रेकफास्ट तैयार कर सकते हैं।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Roti sandwich recipe: अधिकतर भारतीय परिवारों में बचे हुए खाने को फेंकने की बजाय उसका इस्तेमाल करते हुए कुछ न कुछ टेस्टी तैयार करके पूरे परिवार के साथ इसका आनंद लिया जाता है। अगर आपके घर में रात की रोटियां बची हुई हैं तो आप इससे बेहतरीन ब्रेकफास्ट तैयार कर सकते हैं। आज हम आपको रोटी सैंडविच बनाने का तरीका बताने जा रहे है जिसे आप नाश्ते में शामिल कर सकते है। तो चलिए जानते है इसकी रेसिपी।

पढ़ें :- दिवाली से पहले अमूल ने आम जनता को दिया महंगाई का बड़ा झटका, इन उत्पाद के बढ़ाए दाम

रोटी सैंडविच बनाने के लिए आवश्यक सामग्री:

– रोटी: 4 (बची हुई या ताजी)
– उबले आलू: 2 (मसले हुए)
– प्याज: 1 (बारीक कटा हुआ)
– शिमला मिर्च: 1/2 (बारीक कटी हुई)
– हरी मिर्च: 1 (बारीक कटी हुई)
– धनिया पत्ती: 2 टेबलस्पून (बारीक कटी हुई)

मसाले:
– लाल मिर्च पाउडर: 1/2 चम्मच
– गरम मसाला: 1/2 चम्मच
– चाट मसाला: 1/2 चम्मच
– नमक: स्वादानुसार

अन्य सामग्री:
– टोमैटो केचप: 2-3 टेबलस्पून
– हरी चटनी: 2-3 टेबलस्पून
– चीज़ (वैकल्पिक): 2 टेबलस्पून (कद्दूकस किया हुआ)
– तेल/घी: 1-2 टेबलस्पून

पढ़ें :- Sooran Health Benefits :  इस सीजन में सूरन खाना बहुत फायदेमंद , दीपावली के मौके पर इसकी सब्जी खाने का विशेष महत्व

रोटी सैंडविच बनाने का तरीका

1. स्टफिंग तैयार करें:
1. एक बर्तन में मसले हुए आलू, प्याज, शिमला मिर्च, हरी मिर्च, और धनिया पत्ती डालें।
2. इसमें लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, चाट मसाला, और नमक डालें।
3. सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाकर स्टफिंग तैयार करें।

2. रोटी सैंडविच बनाएं:
1. एक रोटी लें और उस पर टोमैटो केचप या हरी चटनी लगाएं।
2. तैयार स्टफिंग को रोटी के बीच में रखें और ऊपर से कद्दूकस किया हुआ चीज़ डालें (अगर पसंद हो)।
3. इसे दूसरी रोटी से ढक दें।

3. टोस्ट करें:
1. एक तवे पर थोड़ा सा तेल/घी गरम करें।
2. तैयार रोटी सैंडविच को तवे पर रखें और दोनों तरफ से सुनहरा और क्रिस्पी होने तक सेकें।
3. इसे मध्यम आंच पर सेकें ताकि सैंडविच अंदर से भी गरम हो जाए।

4. परोसें:
– रोटी सैंडविच को तिरछे काटें और हरी चटनी या टोमैटो केचप के साथ परोसें।

पढ़ें :- 48 साल से पानी नहीं पिया, दुनिया के सबसे सफल निवेशक वॉरेन बफेट प्यास लगने पर पीते हैं- Coca-Cola

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...