HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. जीवन मंत्रा
  3. International Yoga Day 2024: डेली सुबह सूर्य नमस्कार करने से शरीर होता है निरोगी, ये हैं गजब के फायदे

International Yoga Day 2024: डेली सुबह सूर्य नमस्कार करने से शरीर होता है निरोगी, ये हैं गजब के फायदे

आज 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस है। योग करने से शरीर निरोगी होता है। डेली दिनचर्या में योग को जरुर शामिल करना चाहिए। योग करने से शरीर के सभी अंगों को फायदा होता है। सूर्य नमस्कार करने से शरीर से तमाम बीमारियां दूर रहती हैं।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

International Yoga Day 2024: आज 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस है। योग करने से शरीर निरोगी होता है। डेली दिनचर्या में योग को जरुर शामिल करना चाहिए। योग करने से शरीर के सभी अंगों को फायदा होता है। सूर्य नमस्कार (Surya Namaskar) करने से शरीर से तमाम बीमारियां दूर रहती हैं।

पढ़ें :- International Yoga Day 2024: हेल्दी और ग्लोईंग स्किन के साथ ही तमाम समस्याओं से छुटकारा दिलाता है ये योग

अगर शरीर के किसी भी अंग में आपको किसी भी तरह की दिक्कत है तो आपको योगासन करना चाहिए। सूर्यनमस्कार (Surya Namaskar) ऐसा योग है जो हर रोज करना चाहिए। इससे सेहत को कई सारे फायदे मिलते हैं। आइए जानें सूर्य नमस्कार करने के फायदे।

सूर्य नमस्कार करने से शरीर के तमाम फायदे होते है। डेली सूर्य नमस्कार (Surya Namaskar) करने से स्ट्रेस और चिंता से छुटकारा मिलता है। रोजमर्रा की टेंशन का बहुत बुरा असर हमारी सेहत पर पड़ता है। ऐसे में अगर आप सूर्य नमस्कार करते हैं तो आपको चिंता-स्ट्रेस से छुटकारा मिल सकता है। सूर्य नमस्कार करने के दौरान सांसों का खास ध्यान रखें। इससे मन शांत, स्ट्रेस और एंग्जायटी जैसी बीमारी से राहत मिलती है। इसे सूरज की रोशनी में कि जाती है ताकि शरीर को विटामिन डी मिले और डिप्रेशन कम हो।

सूर्य नमस्कार (Surya Namaskar) के दौरान गहरी और लंबी सांस लेनी चाहिए। इससे फेफड़ों की भी एक्सरसाइज होती है। गहरी सांस लेने से फेफड़ों की क्षमता दूर होती है। सूर्य नमस्कार करना सांस के लिए बेहतर होता है।

सूर्य नमस्कार (Surya Namaskar) करने से लिवर और किडनी अच्छा होता है। ये दोनों ऑर्गन शरीर से गंदगी निकालने का काम करती है। बॉडी को डिटॉक्स करने का यह सबसे बेहतर तरीका है। सूर्य नमस्कार एक फिजिकल एक्सरसाइज है। जिसे करने के दौरान शरीर से पसीना निकलता है।

पढ़ें :- International Yoga Day 2024: जोड़ो में दर्द से परेशान बुजु्र्गों के लिए हैं ये ईजी योग आसन

सूर्य नमस्कार (Surya Namaskar) करने से शरीर का ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है। इससे सभी ऑर्गन में ब्लड का फ्लो बेहतर होता है। हाई बीपी कंट्रोल में रहता है जोकि दिल के लिए भी फायदेमंद है और पाचन व्यवस्था भी ठीक रहती है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...