1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. iPhone 17 Pro Max :  आईफोन 17 प्रो मैक्स पर भारी छूट , मिल रहा बेस्ट ऑफर

iPhone 17 Pro Max :  आईफोन 17 प्रो मैक्स पर भारी छूट , मिल रहा बेस्ट ऑफर

Apple ने नई iPhone 18 Pro सीरीज हाल ही में लॉन्च कर दी है। इसके साथ ही पिछले साल के Pro मॉडल को लेकर भी लोगों की दिलचस्पी बढ़ गई है। इस लॉन्च के साथ कंपनी ने अपने पुराने प्रो-मॉडल्स को कंपनी अपनी तरफ से बंद कर दिया है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

iPhone 17 Pro Max :  Apple ने नई iPhone 18 Pro सीरीज हाल ही में लॉन्च कर दी है। इसके साथ ही पिछले साल के Pro मॉडल को लेकर भी लोगों की दिलचस्पी बढ़ गई है। इस लॉन्च के साथ कंपनी ने अपने पुराने प्रो-मॉडल्स को कंपनी अपनी तरफ से बंद कर दिया है। हालांकि, थर्ड पार्टी रिसेल स्टोर से आप अभी भी iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max खरीद सकते हैं। अब iPhone 17 Pro Max पर बंपर डिस्काउंट दिया जा रहा है। Croma ने भारत में अपने स्टोर्स पर iPhone 17 Pro Max की कीमतों में भारी कटौती की घोषणा की है।

पढ़ें :- iPhone 17 Pro Max पर बंपर ऑफर! , इतना तक सस्ता मिल रहा फोन,जानें डील

Croma की डील में iPhone 17 Pro 256GB की कीमत ₹69,990 बताई गई है। इसके फोन को एक्सचेंज करना जरूरी है। उदाहरण के तौर पर कुछ पुराने iPhone मॉडल पर ₹44,500 तक की एक्सचेंज वैल्यू मिल सकती है। इसके ऊपर ₹12,000 तक का एक्सचेंज बोनस और कुछ कार्ड पर ₹4,000 तक का बैंक कैशबैक मिल सकता है। इन सभी फायदों को जोड़ने पर कीमत काफी नीचे आ जाती है। लेकिन आपके पुराने फोन की हालत, मॉडल और एक्सचेंज वैल्यू के हिसाब से अंतिम कीमत अलग हो सकती है।

4 हजार का बैंक कैशबैक
इसके अलावा, चुनिंदा क्रेडिट कार्ड्स के जरिए भुगतान करने पर 4,000 रुपये का इंस्टेंट कैशबैक भी मिल रहा है।

इसका मतलब है कि इफैक्टिव कीमत पूरी तरह से इस बात पर निर्भर करेगी कि आप कौन सा पुराना फोन एक्सचेंज कर रहे हैं और उसकी स्थिति कैसी है।

ये ऑफर देश भर में मौजूद Croma के सभी रिटेल स्टोर्स पर लाइव है। इसके अलावा, ग्राहक Croma.com और Tata Neu ऐप के जरिए भी इसका लाभ उठा सकते हैं। Croma इस समय भारत के 200 से अधिक शहरों में 560 से ज्यादा स्टोर्स का संचालन करता है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...