1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. IPL 2026 मुंबई—कोलकाता आज आमने—सामने, मुंबई 13 साल से नहीं जीती अपना पहला मैच, कोलकाता 12 में सिर्फ दो मुकाबले जीती है वानखेड़े में

IPL 2026 मुंबई—कोलकाता आज आमने—सामने, मुंबई 13 साल से नहीं जीती अपना पहला मैच, कोलकाता 12 में सिर्फ दो मुकाबले जीती है वानखेड़े में

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का रोमांच अब पूरी तरह से शुरू हो चुका है और आज टूर्नामेंट का दूसरा मुकाबला क्रिकेट फैंस के लिए जबरदस्त एक्शन लेकर आने वाला है। पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस और तीन बार की खिताब विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच यह मुकाबला मुंबई के......

By हर्ष गौतम 
Updated Date

स्पोर्ट्स डेस्क, पर्दाफाश। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का रोमांच अब पूरी तरह से शुरू हो चुका है और आज टूर्नामेंट का दूसरा मुकाबला क्रिकेट फैंस के लिए जबरदस्त एक्शन लेकर आने वाला है। पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस और तीन बार की खिताब विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच यह मुकाबला मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमें नए सीजन की शुरुआत जीत के साथ करना चाहेंगी, लेकिन मुकाबला आसान नहीं होने वाला। एक तरफ मुंबई की टीम है, जो संतुलित स्क्वॉड, मजबूत गेंदबाजी और अनुभवी खिलाड़ियों के दम पर खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही है। वहीं दूसरी ओर कोलकाता की टीम है, जिसकी बल्लेबाजी बेहद खतरनाक है और जो किसी भी मैच का रुख कुछ ही ओवर में बदलने की क्षमता रखती है। मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस 7 बजे होगा। वानखेड़े की पिच और दोनों टीमों के पिछले रिकॉर्ड को देखते हुए यह मुकाबला हाई स्कोरिंग और रोमांच से भरपूर होने की पूरी उम्मीद है, जहां हर गेंद मैच का रुख बदल सकती है।

पढ़ें :- 'मैं दिल्ली कैपिटल्स में जल्द वापस लौटने की कर रहा हूं कोशिश...' मिचेल स्टार्क ने अपनी फिटनेस पर दिया बड़ा अपडेट

रिकॉर्ड में मुंबई का दबदबा

हेड-टू-हेड आंकड़ों में मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी रहा है। दोनों टीमों के बीच खेले गए 35 मुकाबलों में मुंबई ने 24 जीत दर्ज की हैं, जबकि कोलकाता को 11 मैचों में सफलता मिली है। वानखेड़े स्टेडियम की बात करें तो यहां भी मुंबई का रिकॉर्ड शानदार है। इस मैदान पर दोनों टीमों के बीच 12 मैच हुए, जिसमें से 10 में मुंबई जीती, जबकि कोलकाता सिर्फ 2 मुकाबले ही जीत सकी। पर एक रिकॉर्ड यह भी है कि पिछले 13 सालों से मुंबई अपना पहला मैच नहीं जीती है। तो आज देखना होगा की मुंबई—कोलकाता के विरूद्ध अपना दबदबा कायम रखती है या पहला मैच हारने मैच हारने का सिलसिला बरकरार रहेगा।

मुंबई इंडियंस: संतुलित और खतरनाक टीम

इस सीजन मुंबई इंडियंस को खिताब का मजबूत दावेदार माना जा रहा है। टीम में रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्याश,जसप्रीत बुमराह और तिलक जैसे भारतीय अनुभवी खिलाड़ी मौजूद हैं, जो टीम को मजबूती देते हैं। गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट की जोड़ी किसी भी बल्लेबाजी क्रम को तोड़ने की क्षमता रखती है। देखना ये होगा कि ​मुबंई अनुभवी स्पिनर सैंटनर के साथ उतरेगी या मिस्ट्री आप्सन अल्ला गजनफर के साथ। वहीं बल्लेबाजी में गहराई के चलते टीम किसी भी स्कोर को हासिल करने में सक्षम दिखती है।

पढ़ें :- RCB vs SRH Live streaming : आज IPL 2026 के ओपनिंग मैच में आरसीबी और सनराइजर्स की होगी भिड़ंत, जानें- कब, कहां देख पाएंगे लाइव मैच

KKR की ताकत बैटिंग, लेकिन बॉलिंग चिंता

दूसरी ओर कोलकाता नाइट राइडर्स की बल्लेबाजी काफी मजबूत नजर आती है। टीम के पास 1 से 8 नंबर तक आक्रामक बल्लेबाज हैं, जो मैच का रुख पलट सकते हैं।

ओपनिंग में फिन एलन और टिम साइफर्ट जैसे बड़े नाम है, पर रहाणे और नरायण भी ओपनिंग का विकल्प हैं तो एक चिंता ये भी है कि केकेआर ओपनिंग किससे करवाएगी । इसके अलावा कैमरन ग्रीन और सुनील नारायण जैसे ऑलराउंडर टीम को संतुलन देते हैं। हालांकि गेंदबाजी में टीम को झटका लगा है। हर्षित राणा और आकाशदीप चोट के कारण बाहर हैं, जबकि मुस्तफिजुर रहमान और मथीश पथिराना भी उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे में सुनील नरायण और वरुण चक्रवर्ती पर बड़ी जिम्मेदारी होगी।

पिच रिपोर्ट: रन भी, स्विंग भी

वानखेड़े स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है, जहां बड़े स्कोर देखने को मिलते हैं। हालांकि नई गेंद से तेज गेंदबाजों को स्विंग और बाउंस भी मिलता है, जिससे शुरुआती ओवर अहम हो जाते हैं।

पढ़ें :- हार्दिक पांड्या ने अपना वादा निभाकर जीत फैंस का दिल, वानखेड़े के ग्राउंडस्टाफ को दिये 10-10 लाख रुपये

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...