1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. “वैभव सूर्यवंशी अब मेरे नए फेवरेट खिलाड़ी हैं”, वैभव की बल्लेबाजी के फैन हुए पैट कमिंस

“वैभव सूर्यवंशी अब मेरे नए फेवरेट खिलाड़ी हैं”, वैभव की बल्लेबाजी के फैन हुए पैट कमिंस

आईपीएल 2026 के 36वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को उसके घरेलू मैदान जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में 5 विकेट से हरा दिया। हालांकि इस मुकाबले में सबसे ज्यादा सुर्खियां 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने बटोरीं, जिन्होंने सिर्फ 36 गेंदों में अपने आईपीएल करियर का दूसरा शतक जड़ दिया...

By Harsh 
Updated Date

IPL 2026: आईपीएल 2026 के 36वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को उसके घरेलू मैदान जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में 5 विकेट से हरा दिया। हालांकि इस मुकाबले में सबसे ज्यादा सुर्खियां 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने बटोरीं, जिन्होंने सिर्फ 36 गेंदों में अपने आईपीएल करियर का दूसरा शतक जड़ दिया। हालांकि वैभव की इस शानदार पारी के बावजूद राजस्थान रॉयल्स को हार का सामना करना पड़ा। पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद राजस्थान ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 228 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। वैभव सूर्यवंशी के अलावा ध्रुव जुरेल ने भी 51 रन की अहम पारी खेली। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 112 रन की मजबूत साझेदारी हुई।

पढ़ें :- दिल्ली कैपिटल्स के क्रिकेटर की बढ़ी मुश्किलें, दुष्कर्म के मामले में हाईकोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश

बिहार के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 103 रन की विस्फोटक पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 12 छक्के और 5 चौके लगाए। उनकी बल्लेबाजी ने हर किसी को हैरान कर दिया। वैभव की इस शानदार पारी की तारीफ हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने भी खुलकर की।

मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में पैट कमिंस ने कहा, “वैभव सूर्यवंशी अब मेरे नए फेवरेट खिलाड़ी हैं।”जीत के बाद कप्तान पैट कमिंस ने कहा कि वापसी के बाद पहले मैच में मिली जीत उनके लिए काफी खास रही। उन्होंने कहा, “मैं इस जीत से बहुत खुश हूं। नहीं पता था कि मेरा पहला मैच कैसा जाएगा। अगर एक-दो ओवर खराब भी हो जाएं, तब भी वापसी करके मैच पर असर डाला जा सकता है। यह एक शानदार जीत रही।”

लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान की खराब फील्डिंग का पूरा फायदा उठाया और सिर्फ 18.3 ओवर में 5 विकेट पर 229 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ हैदराबाद ने टूर्नामेंट में अपनी पांचवीं जीत दर्ज की और 10 अंकों के साथ अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई।

पढ़ें :- जिम्बाब्वे रवाना हुई टीम इंडिया, युवा खिलाड़ियों पर रहेंगी निगाहें: वैभव सूर्यवंशी के पास चमकने का मौका
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...