1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. IPS Transfer : योगी सरकार ने आठ आईपीएस अफसरों का किया तबादला, कुशीनगर और फतेहपुर के एसपी बदले

IPS Transfer : योगी सरकार ने आठ आईपीएस अफसरों का किया तबादला, कुशीनगर और फतेहपुर के एसपी बदले

यूपी (UP) की योगी सरकार (Yogi Government) ने बुधवार को आठ आईपीएस अफसरों (Eight IPS Officers) के तबादले कर दिए गए हैं। वहीं, कुशीनगर और फतेहपुर के पुलिस अधीक्षक बदले गए हैं। आईपीएस संतोष कुमार मिश्रा (IPS Santosh Kumar Mishra) को कुशीनगर का नया एसपी नियुक्त किया गया है।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। यूपी (UP) की योगी सरकार (Yogi Government) ने बुधवार को आठ आईपीएस अफसरों (Eight IPS Officers) के तबादले कर दिए गए हैं। वहीं, कुशीनगर और फतेहपुर के पुलिस अधीक्षक बदले गए हैं। आईपीएस संतोष कुमार मिश्रा (IPS Santosh Kumar Mishra) को कुशीनगर का नया एसपी नियुक्त किया गया है। इसी तरह आईपीएस धवल जायसवाल (IPS Dhawal Jaiswal) को फतेहपुर का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।

पढ़ें :- Operation Sindoor : सेना के पांच और भारतीय वायुसेना का एक जवान हुए थे शहीद,केंद्र सरकार ने पहली बार सार्वजनिक किए जांबाजों के नाम

आईपीएस अजय कुमार को 32वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ में सेनानायक के पद पर तैनाती दी गई है। आईपीएस अभिषेक यादव को प्रयागराज रेलवे में पुलिस अधीक्षक तैनात किया गया है। इसी तरह आईपीएस उदय शंकर सिंह को पुलिस अधीक्षक (प्रशिक्षण एवं सुरक्षा) लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है।

आईपीएस शुभम पटेल (IPS Shubham Patel) को अभिसूचना मुख्यालय लखनऊ में पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनाती दी गई है। आईपीएस श्रद्घा नरेंद्र पांडेय को 38वीं वाहिनी पीएसी में सेनानायक के पद पर नियुक्ति दी गई है। आईपीएस विवेक चंद्र यादव को प्रयागराज कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त के पद पर तैनाती दी गई है।

पढ़ें :- CBSE Language Policy : 7वीं-9वीं तक के छात्रों पर अभी नहीं लागू होगी नई भाषा नीति, 10वीं तक पुराने नियम ही रहेंगे
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...