HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Snapdragon 8s Gen 4 और Android 15 OS वाले iQOO Neo 10 की भारत में होने जा रही एंट्री, ब्रांड ने किया कंफर्म

Snapdragon 8s Gen 4 और Android 15 OS वाले iQOO Neo 10 की भारत में होने जा रही एंट्री, ब्रांड ने किया कंफर्म

iQOO Neo 10 India Launch: आईकू ने पिछले साल चीनी बाजार में अपने iQOO Neo 10 स्मार्टफोन का अनावरण किया था। जिसके बाद उम्मीद थी कि यह डिवाइस जल्द ही वैश्विक बाजारों में भी उपलब्ध होगा। हाल ही में, iQOO Neo 10 स्मार्टफोन के बारे में अपडेट के साथ अफवाहों का बाजार भी गर्म हो गया है। ब्रांड ने आखिरकार भारत में iQOO Neo 10 के लॉन्च की घोषणा कर दी है। डिवाइस की अमेज़न पर उपलब्धता की भी आधिकारिक पुष्टि हो गई है।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- भारत का पहला Snapdragon 8s Gen 4-पावर्ड स्मार्टफोन इस महीने होगा लॉन्च, चेक करें डिटेल्स

टीज़र इमेज से पता चलता है कि डिवाइस सफ़ेद और नारंगी रंग के संयोजन में आएगा, जबकि इसमें डुअल रियर कैमरे होंगे। कंपनी ने यह भी टीज़ किया है कि डिवाइस डुअल चिप पावर के साथ आएगा जिसमें स्नैपड्रैगन चिपसेट और संभवतः गेमिंग चिप शामिल है। इससे पहले, iQOO Neo 10 5G (I2408) को TDRA सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया था, जबकि डिवाइस को मॉडल नंबर I2405 के साथ गीकबेंच, SDPPI और ब्लूटूथ SIG सर्टिफिकेशन पर भी देखा गया था।

गीकबेंच डेटाबेस से पता चला है कि डिवाइस स्नैपड्रैगन 8s जेन 4 चिप, एंड्रॉइड 15 ओएस और 12GB रैम विकल्प के साथ आएगा। उम्मीद है कि iQOO जल्द ही लॉन्च की तारीख की घोषणा करेगा और इस आगामी स्मार्टफोन के कुछ और फीचर्स को टीज़ करेगा।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...