1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Iran lifts WhatsApp and Google Play ban : ईरान ने व्हाट्सएप’ और ‘गूगल प्ले’ से प्रतिबंध हटाया

Iran lifts WhatsApp and Google Play ban : ईरान ने व्हाट्सएप’ और ‘गूगल प्ले’ से प्रतिबंध हटाया

ईरान ने कहा कि वह व्हाट्सएप और गूगल प्ले पर प्रतिबंध हटाकर दुनिया के कुछ सबसे कड़े इंटरनेट प्रतिबंधों में ढील देना शुरू करेगा

By अनूप कुमार 
Updated Date

Iran lifts WhatsApp and Google Play ban : ईरान ने कहा कि वह व्हाट्सएप और गूगल प्ले पर प्रतिबंध हटाकर दुनिया के कुछ सबसे कड़े इंटरनेट प्रतिबंधों में ढील देना शुरू करेगा – यह इस बात का संकेत है कि अधिकारी घरेलू विरोधियों को शांत करना चाहते हैं क्योंकि इस्लामी गणराज्य प्रमुख आर्थिक और विदेश नीति चुनौतियों का सामना कर रहा है।

पढ़ें :- Middle East Flights :  मिडिल ईस्‍ट के इन शहरों के लिए ऑपरेट होंगी 252 फ्लाइट्स, शेड्यूल में किया जा सकता बदलाव

ईरान की सरकार ने मंगलवार को कहा कि उसने दो साल से अधिक समय के बाद ‘व्हॉट्सऐप’ और ‘गूगल प्ले’ से प्रतिबंध हटा लिया है। खबरों के अनुसार,  ‘सुप्रीम काउंसिल ऑफ साइबर स्पेस’ ने राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन की अध्यक्षता में एक बैठक में यह निर्णय लिया।

राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया पर प्रतिबंध हटाने का संकल्प लिया है। ईरान के संचार मंत्री सत्तार हेशमी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में इस निर्णय को प्रतिबंध हटाने की दिशा में ‘‘पहला कदम’’ बताया और अन्य सेवाओं से प्रतिबंध हटाने का संकेत देते हुए कहा कि ऐसे और भी कदम उठाए जाएंगे।

राजधानी तेहरान और अन्य शहरों में ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को कई लोगों ने बताया कि वे कंप्यूटर पर उपरोक्त दोनों सेवाओं का लाभ उठा पा रहे हैं लेकिन मोबाइल फोन पर अब भी यह सेवा शुरू नहीं कर पा रहे हैं।

 

पढ़ें :- Akasa Air Fuel Surcharge : पश्चिम एशिया में तनाव के बीच आकासा एयर से हवाई यात्रा हुआ महंगा, एयरलाइन ने लगाया फ्यूल सरचार्ज

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...