1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. यह कहना गलत है कि पीएम मोदी ने जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ दिया : पी. चिदंबरम

यह कहना गलत है कि पीएम मोदी ने जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ दिया : पी. चिदंबरम

PM Modi's record-breaking tenure : देश के वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल में सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बनें रहने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। इस मामले में उन्होंने आज़ाद भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू को पीछे छोड़ दिया है। इस बीच, पूर्व केंद्रीय वित्तमंत्री पी. चिदंबरम ने पीएम मोदी के लंबे समय तक प्रधानमंत्री बनें रहने की तारीफ की है, लेकिन उन्होंने पंडित नेहरू का रिकॉर्ड तोड़े जाने की बात मीडिया द्वारा कहने जाने पर आपत्ति जाहिर की है।

By Abhimanyu 
Updated Date

PM Modi’s record-breaking tenure : देश के वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल में सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बनें रहने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। इस मामले में उन्होंने आज़ाद भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू को पीछे छोड़ दिया है। इस बीच, पूर्व केंद्रीय वित्तमंत्री पी. चिदंबरम ने पीएम मोदी के लंबे समय तक प्रधानमंत्री बनें रहने की तारीफ की है, लेकिन उन्होंने पंडित नेहरू का रिकॉर्ड तोड़े जाने की बात मीडिया द्वारा कहने जाने पर आपत्ति जाहिर की है।

पढ़ें :- जंतर-मंतर सीजन-2 जल्द शुरू होगा: मीटिंग के लिए हॉल नहीं मिलने पर अभिजीत दीपके ने BJP पर लगाया आरोप

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने एक्स पोस्ट में लिखा, “भारत के प्रधानमंत्री के तौर पर श्री नरेंद्र मोदी के 4399 दिन एक तारीफ़ के काबिल कामयाबी है। लेकिन यह कहना गलत है कि उन्होंने जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। क्या हम भूल सकते हैं कि नेहरू 1947 से 1952 तक प्रधानमंत्री थे? क्या हम इसे मिटा सकते हैं? इस पर कमेंट करने की ज़रूरत नहीं है कि BJP का हिसाब उन्हें मंज़ूर है या नहीं; लेकिन हैरानी की बात यह है कि मीडिया बिना किसी वजह के BJP के दावे को छापता है। ”

चिदंबरम ने आगे लिखा, “आइए हम प्रधानमंत्री श्री मोदी की 12 साल की कामयाबी की तारीफ़ करें। साथ ही, आइए हम भारत रत्न नेहरू की 17 साल की कामयाबी की तारीफ़ करें। आइए हम याद रखें कि 1947 से 1952 तक डेमोक्रेसी को उसके शुरुआती दौर से ही पालने-पोसने का क्रेडिट जवाहरलाल नेहरू को जाता है।”

पढ़ें :- नोएडा हवाई अड्डे पर जलभराव के बाद अखिलेश ने कसा तंज, बोले-जहां भाजपा सरकार, वहां महाभ्रष्टाचार, अब क्या एअरपोर्ट पर नाव चलेगी?
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...