1. हिन्दी समाचार
  2. जॉब्स
  3. ITBP Recruitment: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल ने निकाली बम्पर भर्ती, उम्मीदवार ऐसे करें अप्लाई

ITBP Recruitment: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल ने निकाली बम्पर भर्ती, उम्मीदवार ऐसे करें अप्लाई

सरकारी नौकरी की तैयारी में जुटे अभ्यर्थियों के लिए सीमा पुलिस बल में जॉब पाने का एक सुनहरा मौका है। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) ने कई रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। खास बात ये है कि 10वीं पास अभ्यर्थी भी इन पदों पर भर्ती के लिए एप्लीकेशन डाल सकते हैं।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

ITBP Recruitment: सरकारी नौकरी की तैयारी में जुटे अभ्यर्थियों के लिए सीमा पुलिस बल में जॉब पाने का एक सुनहरा मौका है। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) ने कई रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। खास बात ये है कि 10वीं पास अभ्यर्थी भी इन पदों पर भर्ती के लिए एप्लीकेशन डाल सकते हैं।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

वे उम्मीदवार जो इस आईटीबीपी कांस्टेबल ड्राइवर भर्ती 2024 में रुचि रखते हैं, वे ऑनलाइन माध्यम से 6 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। आईटीबीपी कांस्टेबल ड्राइवर भर्ती की पात्रता, पद की जानकारी, चयन प्रक्रिया, आयु सीमा, वेतनमान और अन्य सभी जानकारी इस आर्टिकल में आगे दी गई है। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक करें।

महत्वपूर्ण तिथियां 

  • आवेदन शुरू : 8 अक्टूबर 2024
  • ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि : 6 नवंबर 2024
  • शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि : 6 नवंबर 2024
  • परीक्षा की तिथि : निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार
  • प्रवेश पत्र उपलब्ध : परीक्षा से पहले
  • परिणाम उपलब्ध : जल्द ही सूचित किया जाएगा

आवेदन शुल्क 

  • सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस : 100/-
  • एससी / एसटी / पूर्व सैनिक : 0/-
  • सभी श्रेणी की महिलाएं : 0/-
  • परीक्षा शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, ई चालान के माध्यम से करें।

आयु सीमा 

  • न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 27 वर्ष
  • आयु में छूट ITBP कांस्टेबल ड्राइवर भर्ती नियम 2024 के अनुसार दी जाएगी।

रिक्ति विवरण 

  • कुल पद: 545
  • पद का नाम: आईटीबीपी कांस्टेबल ड्राइवर

आईटीबीपी कांस्टेबल ड्राइवर पात्रता

भारत के किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा की परीक्षा उत्तीर्ण। इसके अलावा वैध भारी वाहन ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य है।

 

पढ़ें :- यूपी पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...