1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. VIDEO : ‘एटा जेलर मुस्लिम औरतों की करते हैं डिमांड’, जेल वार्डन ने वीडियो जारी कर लगाए गंभीर आरोप, जांच में जुटी पुलिस

VIDEO : ‘एटा जेलर मुस्लिम औरतों की करते हैं डिमांड’, जेल वार्डन ने वीडियो जारी कर लगाए गंभीर आरोप, जांच में जुटी पुलिस

यूपी के एटा जिला जेल में तैनात एक दरोगा राजीव हंस कुमार ने जेलर प्रदीप कश्यप (Jailer Pradeep Kashyap) और अन्य अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। दरोगा ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर जेल में हो रहे उत्पीड़न और अनुशासनहीनता के बारे में बताया है।

By santosh singh 
Updated Date

एटा। यूपी के एटा जिला जेल में तैनात एक दरोगा राजीव हंस कुमार ने जेलर प्रदीप कश्यप (Jailer Pradeep Kashyap) और अन्य अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। दरोगा ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर जेल में हो रहे उत्पीड़न और अनुशासनहीनता के बारे में बताया है। राजीव ने आरोप लगाया कि जेलर प्रदीप कश्यप (Jailer Pradeep Kashyap)  मुस्लिम लड़कियों को बुलाने और उनके साथ दुर्व्यवहार में लिप्त हैं।

पढ़ें :- गूगल मैप के कारण छुटी नीट परीक्षा, बाप बेटे परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए लगाते रहे गुहार

उन्होंने यह भी कहा कि जेल में छुट्टी नहीं मिलने के कारण वह मानसिक तनाव का सामना कर रहे हैं, और उनकी जिंदगी खराब हो गई है। राजीव ने कहा कि जेल के अधिकारी अरविंद कुमार (Jail Officer Arvind Kumar) और डिप्टी जेलर जहान सिंह (Deputy Jailor Jahan Singh) ने जेलर को उनके खिलाफ उकसाया है। वीडियो में दरोगा ने बताया कि वह आत्महत्या करने का सोच रहे हैं, क्योंकि वह अपनी स्थिति से इतना परेशान हो चुके हैं।

जांच शुरू
इस वीडियो के वायरल होने के बाद जेल प्रशासन में हलचल मच गई है और जांच शुरू कर दी गई है। जेल अधीक्षक अमित चौधरी (Jail Superintendent Amit Chaudhary) ने इन आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि इस तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर डालना अनुशासनहीनता के तहत आता है, और इस पर उचित कार्रवाई की जाएगी। राजीव कुमार (Rajiv Hans Kumar) के खिलाफ जांच की जा रही है कि क्या आरोप सच हैं और क्या वह वर्दी में रहकर सोशल मीडिया पर इस तरह की पोस्ट डाल सकते हैं। यह मामला अब जेल प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती बन चुका है। इस मामले के बाद एटा जेल में कार्यप्रणाली और सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...