1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Jaipur SMS Hospital Fire: मृतकों के परिजनों से मिले नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, बोले- जिम्मेदार लोगों पर हो सख्त कार्रवाई

Jaipur SMS Hospital Fire: मृतकों के परिजनों से मिले नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, बोले- जिम्मेदार लोगों पर हो सख्त कार्रवाई

Jaipur SMS Hospital Fire: राजस्थान के जयपुर स्थित एसएमएस अस्पताल में हुई एक दुखद घटना में छह लोगों की मौत से पूरे राज्य में शोक की लहर है। राजस्थान के नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने स्थिति का जायजा लेने और अधिकारियों तथा मृतकों के परिजनों से मिलने के लिए अस्पताल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ज़िम्मेदार लोगों ने स्पष्ट रूप से अपने कर्तव्यों की उपेक्षा की है, और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। 

By Abhimanyu 
Updated Date

Jaipur SMS Hospital Fire: राजस्थान के जयपुर स्थित एसएमएस अस्पताल में हुई एक दुखद घटना में छह लोगों की मौत से पूरे राज्य में शोक की लहर है। राजस्थान के नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने स्थिति का जायजा लेने और अधिकारियों तथा मृतकों के परिजनों से मिलने के लिए अस्पताल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ज़िम्मेदार लोगों ने स्पष्ट रूप से अपने कर्तव्यों की उपेक्षा की है, और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

पढ़ें :- केजीएमयू में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मची अफरातफरी, 50 बच्चों को सुरक्षित दूसरे वार्ड में किया गया शिफ्ट

दरअसल, पीड़ितों के परिजन व अन्य लोग धरने पर बैठकर राज्य की भाजपा सरकार और अस्पताल प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। सोमवार को प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने स्थिति का जायजा लेने के बाद मृतकों के परिजनों से मिले। इस दौरान जूली ने कहा, “ऐसी घटनाओं पर नियंत्रण के लिए सरकार द्वारा उचित निगरानी होनी चाहिए। वे दुर्घटनाएँ होने के बाद ही कार्रवाई करते हैं, पीड़ित परिवारों को संवेदना और मुआवज़ा देते हैं, और फिर मामले को भुला देते हैं… ज़िम्मेदार लोगों ने स्पष्ट रूप से अपने कर्तव्यों की उपेक्षा की है, और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। सरकार की ओर से सख्त कार्रवाई के बिना कोई सुधार नहीं होगा। फ़िलहाल, कोई निगरानी नहीं है, और कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं ले रहा है।”

कैसे लगी आग? 

प्रथम दृष्टया आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बतायी जा रही है। इस दर्दनाक हादसे पर मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने दुख जताते हुए ममली की जांच के आदेश दिए हैं। इस बीच हादसे में मारे गए पीड़ित के एक रिश्तेदार संजय सिंह ने मीडिया से कहा, “…कोई आकर हमसे मिले…हम धरने पर बैठे हैं। हमें न्याय चाहिए। ‘दुनिया के घरों में दिए जलेंगे पर हमारे तो बुझ गए’…” अस्पताल के अधीक्षक डॉ. सुशील कुमार भाटी का कहना है, “कल रात करीब साढ़े 11 बजे शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। जैसे ही धुआं फैला, वहां मौजूद स्टाफ ने तुरंत सबको सूचित किया, क्योंकि यह न्यूरोसर्जरी आईसीयू था, जिसमें 11 मरीज थे और उन्हें तुरंत दूसरे वार्ड और आईसीयू में शिफ्ट किया गया। 15-20 मिनट के अंदर ही फायर ब्रिगेड की टीम भी वहां पहुंच गई। 6 मरीजों की मौत हो गई है। यह एक दुखद घटना है…”

सीएम भजनलाल की हादसे पर आयी प्रतिक्रिया

पढ़ें :- Viral Video : लड़की ने लिफ्ट मांगकर चुराया फोन, जब पकड़ी गई तो चेहरा छुपाकर ​गालियां देते हुए लगाने लगी ये आरोप

सीएम भजनलाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में आग लगने की घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। अस्पताल पहुंचकर चिकित्सकों एवं अधिकारियों से जानकारी ली और त्वरित राहत कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मरीजों की सुरक्षा, इलाज और प्रभावित लोगों की देखभाल के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। प्रभु श्रीराम दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान दें। राज्य सरकार प्रभावित परिवारों के साथ है और उन्हें हर संभव सहयोग प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।’

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...