1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Jammu-Kashmir : सोपोर में रहस्यमयी विस्फोट से चार लोगों की मौत, पुलिस जांच में जुटी

Jammu-Kashmir : सोपोर में रहस्यमयी विस्फोट से चार लोगों की मौत, पुलिस जांच में जुटी

उत्तरी कश्मीर (North Kashmir) के सोपोर में सोमवार दोपहर को रहस्यमयी विस्फोट हुआ है। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि शायर कॉलोनी सोपोर (Shaeer Colony Sopore) में एक रहस्यमयी विस्फोट हुआ, जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें बाद में नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनमें से तीन को मृत घोषित कर दिया।

By santosh singh 
Updated Date

 जम्मू । उत्तरी कश्मीर (North Kashmir) के सोपोर में सोमवार दोपहर को रहस्यमयी विस्फोट हुआ है। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि शायर कॉलोनी सोपोर (Shaeer Colony Sopore) में एक रहस्यमयी विस्फोट हुआ, जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें बाद में नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनमें से तीन को मृत घोषित कर दिया।

पढ़ें :- अयोध्या के होटल में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय नजर बंद, पत्नी बोलीं- मेरे पति की जान को खतरा

गंभीर रूप से घायल एक अन्य व्यक्ति को एसकेआईएमएस सौरा (SKIMS Soura) रेफर किया गया, हालांकि अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। अधिकारियों ने मृतकों की पहचान शायर कॉलोनी (Shaeer Colony) निवासी नजीर अहमद नदरु, शायर कॉलोनी निवासी आजम अशरफ मीर और आदिल राशिद भट के रूप में की गई है। अन्य व्यक्ति की पहचान की जा रही है। इस बीच पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...