1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Japan heavy rains floods and landslides : जापान में बाढ़ और भूस्खलन , सैकड़ों लोग शरण लेने को मजबूर

Japan heavy rains floods and landslides : जापान में बाढ़ और भूस्खलन , सैकड़ों लोग शरण लेने को मजबूर

उत्तरी जापान में भारी बारिश के बाद आई बाढ़ और भूस्खलन सैकड़ों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने के लिए मजबूर होना पड़ा।भारी बारिश के कारण परिवहन सेवाएं बृहस्पतिवार को बाधित हो गईं।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Japan heavy rains floods and landslides : उत्तरी जापान में भारी बारिश के बाद आई बाढ़ और भूस्खलन सैकड़ों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने के लिए मजबूर होना पड़ा।भारी बारिश के कारण परिवहन सेवाएं बृहस्पतिवार को बाधित हो गईं। खबरों के अनुसार, जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने यामागाटा और अकिता प्रांत के कई शहरों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की। यामागाटा शिंकानसेन बुलेट ट्रेन सेवाएं बृहस्पतिवार को आंशिक रूप से निलंबित कर दी गईं।

पढ़ें :- स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भारत के जहाजों को मिला ग्रीन सिग्नल, ईरान के राजदूत मोहम्मद फतहाली बोले- इंडिया हमारा दोस्त

प्रधानमंत्री फूमियो किशिदा ने प्रभावित इलाकों के लोगों से मौसम संबंधी जानकारियों पर लगातार नजर बनाए रखने और ‘सुरक्षा को प्राथमिकता देने’ की अपील की।

पड़ोसी यामागाटा प्रांत में सबसे अधिक प्रभावित युजा और सकाटा कस्बों में बृहस्पतिवार को एक घंटे के भीतर 10 सेंटीमीटर (चार इंच) से अधिक बारिश हुई।   युजावा में बचाव कर्मियों ने नाव की मदद से बाढ़ग्रस्त क्षेत्र से 11 प्रभावितों को सुरक्षित निकाला।

 

पढ़ें :- तेहरान की सड़कों पर बेखौफ घूमते दिखे ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन और अली लारिजानी, न चेहरे पर खौफ, न जंग की टेंशन…
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...