1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. Jawa 1000cc Sport Cruiser :  जावा 1000cc स्पोर्ट क्रूजर सुपरबाइक देखकर थम जाएंगी नजरें, जानें कीमत और डिजाइन

Jawa 1000cc Sport Cruiser :  जावा 1000cc स्पोर्ट क्रूजर सुपरबाइक देखकर थम जाएंगी नजरें, जानें कीमत और डिजाइन

जावा का नाम सुनते ही ज्यादातर लोगों के दिमाग में पावर और क्लासिक डिजाइन की इमेज बन जाती है। इससे अलग हट कर ब्रांड ने कुछ ऐसा पेश किया है जिसने दुनियाभर के बाइक प्रेमियों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Jawa 1000cc Sport Cruiser :  जावा का नाम सुनते ही ज्यादातर लोगों के दिमाग में पावर और क्लासिक डिजाइन की इमेज बन जाती है। इससे अलग हट कर ब्रांड ने कुछ ऐसा पेश किया है जिसने दुनियाभर के बाइक प्रेमियों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। चेक रिपब्लिक के Brno Motorcycle Show में जावा ने 1000cc स्पोर्ट क्रूजर कॉन्सेप्ट से पर्दा उठाया है। इस मोटरसाइकिल में सबकुछ खास है। वहीं कीमत और डिजाइन की बात करें तो वह इसे खास बनाती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक दुनिया भर में इसकी सिर्फ 15 यूनिट्स बनाई जाएंगी, जिससे यह एक एक्सक्लूसिव कलेक्टर आइटम बन सकती है।

पढ़ें :- Royal Enfield Classic 350 की कीमतों में इस साल तीसरी बार इजाफा, जानें क्या है नई कीमत?

रेड कलर
आधुनिक बॉडीवर्क और एयरोडायनामिक स्टाइलिंग देखने को मिलती है। हालांकि इसमें जावा का सिग्नेचर रेड कलर जरूर मौजूद है, लेकिन बाकी डिजाइन पूरी तरह नई सोच को दर्शाता है।

111.4 हॉर्सपावर
इस स्पोर्ट क्रूजर में 1000cc इंजन लगाया गया है जो करीब 111.4 हॉर्सपावर की ताकत पैदा करता है। बाइक का वजन लगभग 240 किलोग्राम बताया जा रहा है। यही वजह है कि इसे हल्की-फुल्की स्पोर्ट बाइक की बजाय मस्कुलर क्रूजर कैटेगरी में रखा जा सकता है।

टॉप-क्लास हार्डवेयर
इसके साथ टॉप-क्लास हार्डवेयर भी जोड़ा गया है. इसमें आगे और पीछे ओहलिन्स सस्पेंशन दिये गए हैं, जबकि ब्रेकिंग के लिए ब्रेम्बो स्टाइलेमा कैलिपर्स का इस्तेमाल किया गया है।

कीमत
वहीं कीमत की बात करें तो जावा 1000cc स्पोर्ट क्रूजर की अनुमानित कीमत करीब 53,000 यूरो बताई जा रही है, जो भारतीय मुद्रा में लगभग 62 लाख रुपये के बराबर है। यह कीमत भारत में बिकने वाली कई लग्जरी कारों के बराबर है।

पढ़ें :- अपडेटेड Bajaj Pulsar NS400Z लॉन्च, अब मिलेगा नया 5-इंच TFT डिस्प्ले और कई नए फीचर्स

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...