UST CORSECA ने होम एंटरटेनमेंट कैटेगरी में एंट्री करते हुए दो नए स्मार्ट प्रोजेक्टर्स JUST CORSECA JC STUDIOX और JC STUDIOX PRO को लॉन्च कर दिया है।
JC STUDIOX और JC STUDIOX PRO : UST CORSECA ने होम एंटरटेनमेंट कैटेगरी में एंट्री करते हुए दो नए स्मार्ट प्रोजेक्टर्स JUST CORSECA JC STUDIOX और JC STUDIOX PRO को लॉन्च कर दिया है।
एंड्रॉयड 11 पर करता है काम
JC STUDIOX एंड्रॉयड 11 पर काम करता है और H713 क्वाड-कोर ARM Cortex-A53 प्रोसेसर से लैस है। जबकि JC STUDIOX PRO एंड्रॉयड 12 पर काम करता है।
रैम
ये दोनों ही प्रोजेक्टर 1GB रैम और 8GB इनबिल्ट स्टोरेज से लैस किए गए हैं। आइए JUST CORSECA JC STUDIOX और JC STUDIOX PRO के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।
कीमत और ई-कॉमर्स साइट
JUST CORSECA JC STUDIOX (JST 830) की कीमत ₹6,999 और JC STUDIOX PRO (JST 832) की कीमत ₹10,999 है। ये दोनों ही प्रोजेक्टर्स बिक्री के लिए JUST CORSECA की आधिकारिक वेबसाइट, ई-कॉमर्स साइट अमेजन, फ्लिपकार्ट और चुनिंदा ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध है।
कंट्रास्ट रेशियो
JC STUDIOX (JST 830) में 1280×720 पिक्सल रेजोल्यूशन, 170 ANSI ल्यूमेन्स ब्राइटनेस और 4000:1 FOFO कंट्रास्ट रेशियो मिलता है। यह 40 इंच से 120 इंच के प्रोजेक्टेड स्क्रीन साइज के साथ 1080p और 4K कंटेंट का सपोर्ट करता है।
प्रोजेक्टेड स्क्रीन
JC STUDIOX PRO (JST 832) में 1920×1080 पिक्सल रेजोल्यूशन, 350 ANSI ल्यूमेन्स ब्राइटनेस और 6000:1 कंट्रास्ट रेशियो दिया गया है। यह 4K कंटेंट के साथ 40 से 130 इंच तक प्रोजेक्टेड स्क्रीन का सपोर्ट करता है।
वजन
यह 360-डिग्री तक घूम सकता है, जिससे दीवारों और छतों पर आसानी से प्रोजेक्शन हो सकता है। इस प्रोजेक्टर का वजन कुल 1.2 किलो है।