1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Jeff Bezos दुनिया के नंबर-1अमीर बने, Elon Musk से छिन गया ताज

Jeff Bezos दुनिया के नंबर-1अमीर बने, Elon Musk से छिन गया ताज

दुनिया के टॉप-10 अरबपतियों (Top-10 Billionaires) की लिस्ट में मंगलवार को बड़ा उलटफेर हुआ है। नंबर-1 अमीर की कुर्सी पर लंबे समय से काबिज एलन मस्क (Elon Musk) को तगड़ा झटका लगा है। बता दें कि अब मस्क से ये ताज छिन गया है और अमेजन (Amazon) के फाउंडर जेफ बेजोस (Jeff Bezos) दुनिया के सबसे रईस इंसान बन गए हैं।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। दुनिया के टॉप-10 अरबपतियों (Top-10 Billionaires) की लिस्ट में मंगलवार को बड़ा उलटफेर हुआ है। नंबर-1 अमीर की कुर्सी पर लंबे समय से काबिज एलन मस्क (Elon Musk) को तगड़ा झटका लगा है। बता दें कि अब मस्क से ये ताज छिन गया है और अमेजन (Amazon) के फाउंडर जेफ बेजोस (Jeff Bezos) दुनिया के सबसे रईस इंसान बन गए हैं। 200 अरब डॉलर के क्लब में एंट्री लेते हुए जेफ बेजोस ने ये कमाल किया है।

पढ़ें :- एलन मस्क पर भड़के ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री, बता दिया घमंडी

इतनी हो गई जेफ बेजोस की नेटवर्थ  

इतनी हो गई जेफ बेजोस की नेटवर्थ

अरबपति जेफ बेजोस (Jeff Bezos) की संपत्ति में बीते कुछ समय से लगातार उछाल देखने को मिल रहा था। इसका बड़ा असर अब दिखाई दिया है। पहले उन्होंने दुनिया के दूसरे सबसे अमीर फ्रांसीसी बिजनेसमैन बर्नार्ड अर्नाल्ट को पीछे छोड़ा, तो वहीं सोमवार को एलन मस्क को पछाड़ते हुए World Richest Person की कुर्सी पर कब्जा जमा लिया। ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स (Bloomberg Billionaires Index) पर नजर डालें तो Jeff Bezos Net Worth बढ़कर 200 अरब डॉलर पर पहुंच गई है और इस क्लब में एंट्री लेने के साथ ही वे दुनिया के सबसे अमीर इंसान बन गए हैं।

एलन मस्क और जेफ बेजोस में इतना फासला

पढ़ें :- Elon Musk India Visit cancelled : एलन मस्क ने अचानक रद्द की भारत यात्रा, PM मोदी से करने वाले थे मुलाकात

भले ही अमेजन फाउंडर 60 वर्षीय जेफ बेजोस ने नंबर एक की कुर्सी पर कब्जा जमा लिया है। उन्होंने ये तमगा साल 2021 के बाद पहली बार पाया है, लेकिन Jeff Bezos और Elon Musk की संपत्ति में फासला बेहद कम है। दरअसल, 200 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ बेजोस सबसे रईस हैं, तो वहीं एलन मस्क की नेटवर्थ (Elon Musk Net Worth) भारी गिरावट के बाद 198 अरब डॉलर रह गई है। उनकी संपत्ति में बीते 24 घंटे में बड़ी कमी आई है। हालांकि, अगर दोनों अरबपतियों की संपत्ति में अंतर की बात करें तो ये महज 2 अरब डॉलर का है।

मस्क के पिछड़ने का ये बड़ा कारण

अब बात कर लेते हैं कि आखिर Elon Musk के साथ ऐसा क्या हुआ जो दौलत की रेस में वे पिछड़ गए। तो बता दें सोमवार को मस्क की इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला के शेयरों (Tesla Share) में जोरदार गिरावट आई और ये 7.2 फीसदी फिसलकर 188.14 डॉलर के भाव पर आ गए। इससे कंपनी की नेटवर्थ के साथ ही एलन मस्क की नेटवर्थ पर भी असर पड़ा। शेयरों में सुनामी के चलते Elon Musk Net Worth 24 घंटे में ही 17.6 अरब डॉलर (करीब 1.45 लाख करोड़ रुपये) घट गई। मस्क बीते 9 महीनों से लगातार दुनिया के नंबर-1 अमीर बने हुए थे।

लिस्ट में शामिल दिग्गज अरबपतियों पर नजर

Top-10 Billionaires लिस्ट में शामिल अन्य अरबपतियों पर नजर डालें, तो बर्नार्ड अर्नाल्ट (Bernard Arnault) 197 अरब डॉलर के साथ तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति हैं। वहीं 179 अरब डॉलर के साथ फेसबुक के मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg) चौथे, जबकि 150 अरब डॉलर के साथ बिल गेट्स (Bill Gates) पांचवें पायदान पर हैं। स्टीव बाल्मर 143 अरब डॉलर नेटवर्थ के साथ छठे और वॉरेन बफे 133 अरब डॉलर के साथ सातवें सबसे अमीर इंसान हैं। अगला नंबर लैरी एलिसन का है, जो 129 अरब डॉलर के साथ आठवें नंबर पर मौजूद हैं। दुनिया के नौंवे रईस लैरी पेज 122 अरब डॉलर के साथ हैं, जबकि लिस्ट में 10वें पायदान पर 116 अरब डॉलर के साथ सर्ग्रेई ब्रिन का नाम आता है।

पढ़ें :- Tesla in India : टेस्ला का प्लांट लगाने के लिए आंध्र प्रदेश सरकार ने किया आमंत्रित, जानें कौन-कौन है रेस में?

अंबानी-अडानी की नेटवर्थ में उछाल

दुनिया के टॉप अरबपतियों में शामिल भारतीय रईसों की स्थिति लगातार बेहतर होती जा रही है। एक ओर जहां रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) 11वें सबसे अमीर हैं, तो वहीं अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी (Gautam Adani) 12वें पायदान पर हैं। संपत्ति की बात करें तो मुकेश अंबानी की नेटवर्थ (Mukesh Ambani Net Worth) 1.24 अरब डॉलर बढ़कर 115 अरब डॉलर हो गई है। वहीं गौतम अडानी की नेटवर्थ (Gautam Adani Net Worth) 69.8 मिलियन डॉलर के इजाफे के साथ 104 अरब डॉलर पर पहुंच गई है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...