1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Jhansi Double Murder : घर में युवक ने घुसकर पति-पत्नी की तलवार से काटा, दंपती की हत्या से दहला इलाका

Jhansi Double Murder : घर में युवक ने घुसकर पति-पत्नी की तलवार से काटा, दंपती की हत्या से दहला इलाका

यूपी (UP) के झांसी जिले (Jhansi District) में मंगलवार को दंपती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दोहरे हत्याकांड (Double Murder) के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

By santosh singh 
Updated Date

झांसी। यूपी (UP) के झांसी जिले (Jhansi District) में मंगलवार को दंपती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दोहरे हत्याकांड (Double Murder) के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

पढ़ें :- ‘राम मंदिर’ के चढ़ावे की करोड़ों की रकम गायब, भाजपा सरकार की चुप्पी संदिग्ध, न्यायालय स्वतः संज्ञान ले : अखिलेश यादव

जानकारी के अनुसार, झांसी के टोड़ी फतेहपुर के कुटोरा गांव (Kutora Village) में मंगलवार सुबह घर में घुसकर युवक ने पति-पत्नी पर तलवार से हमला कर दिया। हमले में पति पुष्पेंद्र (40) पुत्र कैलाश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी संगीता (35) गंभीर रूप से घायल हो गई।

घायल को तुरंत सीएचसी (CHC) ले जाया गया। यहां उसने भी दम तोड़ दिया। इस दोहरे हत्याकांड के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी देवेश कुमार उपाध्याय (Police station in-charge Devesh Kumar Upadhyay) पुलिस फोर्स (Police Force) के साथ मौके पर जा पहुंचे। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। युवक से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...