1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Jio 5 New Recharge Plans: जियो ने लॉन्च किए धमाकेदार 5 नए रिचार्ज प्लान, सबसे सस्ता प्लान 48 रुपये का

Jio 5 New Recharge Plans: जियो ने लॉन्च किए धमाकेदार 5 नए रिचार्ज प्लान, सबसे सस्ता प्लान 48 रुपये का

Jio 5 New Mobile Plans: भारत की सबसे बड़ी निजी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने अपने यूजर्स के लिए पांच नए प्रीपेड प्लान्स लॉन्च किए हैं। इन गेमिंग प्लान्स के साथ यूजर्स को JioGames Cloud का फ्री एक्सेस मिलेगा। दरअसल, जियो की JioGames Cloud (क्लाउड गेमिंग सर्विस) यूजर्स को PC, Jio सेट-टॉप बॉक्स और स्मार्टफोन पर प्रीमियम गेम्स खेलने की सुविधा देती है।

By Abhimanyu 
Updated Date

Jio 5 New Recharge Plans: भारत की सबसे बड़ी निजी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने अपने यूजर्स के लिए पांच नए प्रीपेड प्लान्स लॉन्च किए हैं। इन गेमिंग प्लान्स के साथ यूजर्स को JioGames Cloud का फ्री एक्सेस मिलेगा। दरअसल, जियो की JioGames Cloud (क्लाउड गेमिंग सर्विस) यूजर्स को PC, Jio सेट-टॉप बॉक्स और स्मार्टफोन पर प्रीमियम गेम्स खेलने की सुविधा देती है।

पढ़ें :- शहनवाज हुसैन के बेटे की शादी पर उमा भारती का भावुक पोस्ट,'जिंदगी भर रहेगा अफसोस' मेरी छवि ऐसी गढ़ी जैसे हम मुस्लिम समाज के दुश्मन हैं...

रिलायंस जियो भारत में अपने 5G और फाइबर नेटवर्क के जरिये तेजी से गेमिंग मार्केट में अपनी मजबूत पकड़ बनाने की कोशिश कर रहा है। कंपनी के नए प्रीपेड प्लान्स ऐसे यूजर्स के लिए हैं जो बिना गेम डाउनलोड किए, सीधे क्लाउड के जरिए गेम खेलना चाहते हैं। नए प्लान्स के साथ, यूजर्स को JioGames Cloud की प्रो पास की सर्विस मुफ्त में मिलेगी। जबकि JioGames Cloud की प्रो पास की 28 दिनों की वैधता वाले आम कीमत 398 रुपये है। आइये जियो के नए गेमिंग प्लांस पर एक नजर डाल लेते हैं-

जियो के नए गेमिंग प्लांस

पहले प्लान की कीमत 48 रुपये: वैधता 3 दिन, डाटा बेनिफिट 10MB, JioGames Cloud 3 दिन तक तक मिलेगा। यह डाटा वाउचर है, इस्तेमाल के लिए बेस प्लान जरूरी है।

दूसरे प्लान की कीमत 98 रुपये: वैधता 7 दिन, डाटा बेनिफिट 10MB, JioGames Cloud 7 दिन तक तक मिलेगा। यह डाटा वाउचर है, इस्तेमाल के लिए बेस प्लान जरूरी है।

पढ़ें :- Musk's AI-Robots Future Vision : AI-रोबोट्स करेंगे दुनिया के सारे काम, मस्क ने फ्यूचर व‍िजन में बतायी से बातें

तीसरे प्लान की कीमत 298 रुपये: वैधता 28 दिन, डाटा बेनिफिट 3GB, JioGames Cloud 28 दिन तक मिलेगा। यह डाटा वाउचर है, इस्तेमाल के लिए एक्टिव बेस प्लान जरूरी है।

चौथे प्लान की कीमत 495 रुपये: वैधता 28 दिन, डाटा बेनिफिट 1.5GB/दिन + 5GB, JioGames Cloud 28 दिन तक अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS/दिन, JioTV, JioAICloud, JioCinema Mobile, FanCode (28 दिन)।

पांचवें प्लान की कीमत 545 रुपये: वैधता 28 दिन, डाटा बेनिफिट 2GB/दिन + 5GB + अनलिमिटेड 5G, JioGames Cloud 28 दिन तक, अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS/दिन, JioTV, JioAICloud, JioCinema Mobile, FanCode (28 दिन)।

Note: ये प्रीपेड रिचार्ज प्लान्स में डाटा लिमिट समाप्त होने के बाद यूज़र्स 64Kbps की स्पीड पर अनलिमिटेड डाटा का उपयोग कर सकेंगे।

पढ़ें :- Video-सारा अली खान को केदारनाथ दर्शन करना पड़ा भारी, मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने जारी किया फतवा, बोले-'शरीयत की नजर में मुजरिम हो'
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...