1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. रूस की जूली को बिहारी लड़के से हुआ ऐसा प्यार, कि शादी के लिए सात समंदर पार की सरहदें लांघकर पहुंची बिहार

रूस की जूली को बिहारी लड़के से हुआ ऐसा प्यार, कि शादी के लिए सात समंदर पार की सरहदें लांघकर पहुंची बिहार

रूस की रहने वाली एक लड़की को बिहार के राहुल यादव से ऐसा प्यार हुआ कि वह अपना देश छोड़कर सीधे भागलपुर पहुंच गईं। हैरानी की बात ये है कि राहुल किसी आलीशान बंगले में नहीं, बल्कि एक साधारण झोपड़ी में रहते हैं। लेकिन जूली को न राहुल की आर्थिक स्थिति से फर्क पड़ा और न ही दोनों देशों के बीच हजारों किलोमीटर की दूरी से।

By Kalpna Pandey 
Updated Date

Viral Love Story Bihar: प्यार के रिश्ते में दूरी और रहन-सहन का अंतर भी मायने नहीं रखता, इसकी एक दिलचस्प कहानी बिहार के भागलपुर जिले से सामने आई है। रूस की रहने वाली जूली अपने प्रेमी राहुल यादव से मिलने के लिए परिवार के साथ बिहार पहुंची हैं। दोनों की मुलाकात रूस में हुई थी, जहां राहुल काम करने गए थे। अब इस रिश्ते को शादी तक पहुंचाने की चर्चा है।

पढ़ें :- पितृपक्ष मेले का आखिरी दिन आज, गया जंक्शन पर भीड़ प्रबंधन के विशेष इंतजाम, 48 घंटे का अलर्ट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राहुल यादव भागलपुर के राजापुर गांव के निवासी हैं। रोजगार के सिलसिले में रूस में रहने के दौरान उनकी मुलाकात जूली से हुई। बातचीत और दोस्ती का सिलसिला आगे बढ़ा तो दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए। धीरे-धीरे यह रिश्ता प्यार में बदल गया।

कुछ समय बाद राहुल भारत लौट आए, लेकिन दोनों के बीच संपर्क बना रहा। करीब छह महीने तक दूर रहने के बाद जूली ने राहुल से मिलने के लिए भारत आने का फैसला किया। खास बात यह है कि वह अकेले नहीं, बल्कि अपने परिवार के साथ बिहार पहुंचीं।

राहुल के साधारण घर को लेकर भी चर्चा

इस प्रेम कहानी की चर्चा की एक बड़ी वजह दोनों की अलग-अलग जीवनशैली है, दोनों के रहन-सहन में भी जमीन आसमान का फर्क है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, राहुल का परिवार कोई पक्के मकान में नहीं रहता बल्कि एक साधारण सी झोपड़ी में रहता है। राहुल की पारिवारिक और आर्थिक स्थिति जानने के बावजूद जूली उसके लिए बंगला छोड़ झोपड़ी में भी रहने को तैयार है।

 

इस घटनाक्रम से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर अब खूब चर्चाओं में है। जूली के बिहार पहुंचने और राहुल के साथ रहने की इच्छा को लेकर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कोई कह रहा है कि, कहां गोरी चिट्टी मेम और कहां बिहार का छोरा। किसी ने कहा, दिल लगी दीवार से तो हूर परी क्या चीज है।

नवंबर में हो सकती है शादी

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि दोनों परिवार इस रिश्ते के लिए सहमत हैं और नवंबर 2026 में शादी की शहनाई बज सकती है। हालांकि, शादी की तारीख और तैयारियों को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है।

फिलहाल, रूस में शुरू हुआ यह प्रेम प्रसंग बिहार के एक छोटे से गांव तक पहुंच गया है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि राहुल और जूली की प्रेम कहानी कब शादी के बंधन में बदलती है।

पढ़ें :- तेज प्रताप यादव का विदेशी हसीना संग रोमांस का वीडिओ वायरल, क्या दूसरी शादी कर बिहार में लाएंगे विदेशी बहू ?

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...