1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. July vrat- tyohar List 2025 : जुलाई माह मनाएं जाएंगे ये व्रत त्योहार , जानिए तिथि और महत्व

July vrat- tyohar List 2025 : जुलाई माह मनाएं जाएंगे ये व्रत त्योहार , जानिए तिथि और महत्व

जुलाई का महीना कई व्रत त्योहारों का राजा कहलता है। इस माह में सावन की धूम मची रहती है। शिव पूजा के साथ तीज और कई महत्वपूर्ण व्रत पूरे महीने उत्सव का माहौल बनाएं रहते है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

July vrat- tyohar List 2025  : जुलाई का महीना कई व्रत त्योहारों का राजा कहलता है। इस माह में सावन की धूम मची रहती है। शिव पूजा के साथ तीज और कई महत्वपूर्ण व्रत पूरे महीने उत्सव का माहौल बनाएं रहते है। इस माह जितना धार्मिक महत्व है उतना ही सांस्कृतिक महत्त्व है। आइए जानते हैं कि जुलाई माह में कौन-कौन से पर्व और त्योहार है

पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal 15 March: इन राशि के लोगों को आज थोड़ा सावधान रहने की है जरूरत, किसी पर जल्दी भरोसा न करें

जुलाई माह में पड़ रहे पर्व और व्रत
3 जुलाई- इस दिन मासिक दुर्गाष्टमी मनाई जाएगी, जो गुप्त नवरात्रि के दृष्टि से बेहद खास है क्योंकि इस दिन तंत्र विद्या आदि के लिए शुभ दिन माना गया है।
6 जुलाई- देवशयनी एकादशी और गौरी व्रत है। साथ ही इसी दिन से चातुर्मास की भी शुरुआत हो रही है। चतुर्मास के दौरान कोई भी शुभ और मांगलिक कार्य नहीं किए जाएंगे।
7 जुलाई- देवशयनी एकादशी व्रत के लिए पारण का दिन है। इसी दिन पर वासुदेव द्वादशी भी मनाई जा रही है।
8 जुलाई- भौम प्रदोष व्रत है। इस दिन शाम के समय में भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने का विधान है।
9 जुलाई- आषाढ़ माह का चौमासी चौदस
10 जुलाई- इस दिन कोकिला व्रत, आषाढ़ पूर्णिमा (गुरु पूर्णिमा) का पर्व है, जो बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा।
11 जुलाईृ- इसी दिन पवित्र माह सावन की शुरुआत हो रही है।
14 जुलाई- इस दिन गजानन संकष्टी चतुर्थी है। इस दिन भगवान गणेश की पूजा होती है।
15 जुलाई- मंगला गौरा व्रत
16 जुलाई- कर्क संक्रान्ति है।
17 जुलाई- कालाष्टमी और मासिक कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी।
20 जुलाई- मासिक कार्तिगाई है।
21 जुलाई- कामिका एकादशी और रोहिणी व्रत है।
22 जुलाई- कामिका एकादशी व्रत का पारण होगा। साथ ही इसी दिन भौम प्रदोष व्रत भी है।
23 जुलाई- मासिक शिवरात्रि है, इस दिन कावड़ यात्रा का जल चढ़ेगा।
24 जुलाई- हरियाली अमावस्या है।
27 जुलाई- हरियाली तीज है। इस व्रत को सुहागिन महिलाएं खुशहाल वैवाहिक जीवन के लिए करती हैं।
28 जुलाई- विनायक चतुर्थी है।
29 जुलाई- नाग पंचमी है।
30 जुलाई- कल्की जयन्ती और स्कन्द षष्ठी है।
31 जुलाई- तुलसीदास जयंती है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...