1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. Jupiter 110 Dual-Tone Spectral Range : आ गया नया टीवीएस जुपिटर 110 स्कूटर, जानें कलर टेक्नोलॉजी और पावर

Jupiter 110 Dual-Tone Spectral Range : आ गया नया टीवीएस जुपिटर 110 स्कूटर, जानें कलर टेक्नोलॉजी और पावर

दिग्गज वाहन निर्माता टीवीएस मोटर कंपनी ने भारत में नया Jupiter 110 Dual-Tone Spectral Range पेश किया है। इसे Jupiter 110 लाइनअप के सबसे टॉप वैरिएंट के तौर पर पेश किया गया है। वहीं कीमत की बात करें तो इसकी एक्स-शोरूम कीमत 89,825 रुपये रखी गई है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Jupiter 110 Dual-Tone Spectral Range : दिग्गज वाहन निर्माता टीवीएस मोटर कंपनी ने भारत में नया Jupiter 110 Dual-Tone Spectral Range पेश किया है। इसे Jupiter 110 लाइनअप के सबसे टॉप वैरिएंट के तौर पर पेश किया गया है। वहीं कीमत की बात करें तो इसकी एक्स-शोरूम कीमत 89,825 रुपये रखी गई है। नये जुपीटर की कलर की बात करें तो इसमें दो नए कलर हैं। फीचर के मातले में बात करें तो इसमें नए फीचर जोड़े गए हैं, जबकि इंजन और बाकी मैकेनिकल सेटअप में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

पढ़ें :- Mercedes-AMG Electric Bicycle :  मर्सिडीज-बेंज की E-साइकिल भारत में लॉन्च,जानें 100KM रेंज , गियर और खासियत

नए कलर
TVS Jupiter Dual-Tone Spectral Range को दो फिनिश Spectral Blue और Spectral Copper में पेश किया गया है। दोनों में डुअल-टोन पेंट, कलर से मेल खाते इनर पैनल, नया सीट फिनिश और मिरर पर कुछ क्रोम डिटेलिंग दी गई है। Spectral Blue में व्हाइट के साथ ब्लू और पर्पल टोन दिए गए हैं, जबकि Spectral Copper में व्हाइट के साथ कॉपर और पर्पल एक्सेंट मिलते हैं। TVS ने इसे Spectral कलर टेक्नोलॉजी नाम दिया है।

चार्जिंग पोर्ट
नए टॉप-स्पेक Jupiter 110 में USB Type-C चार्जिंग पोर्ट भी मिलता है। स्कूटर में 33-लीटर का अंडर-सीट स्टोरेज भी पहले की तरह बरकरार रखा गया है।

इंजन
TVS Jupiter 110 Dual-Tone Spectral Range में कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है। इसमें पहले वाला 113.3cc, सिंगल-सिलेंडर, four stroke engine मिलता है। ये 7.9bhp की पावर और 9.8Nm का पीक टॉर्क देता है। इंजन को CVT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है।

पढ़ें :- Maruti Suzuki Baleno : मारुति सुज़ुकी बलेनो लॉन्च ,  जानें कीमत , सेफ्टी और फीचर्स
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...